32 साल बाद अब ऐसी दिखने लगी है रामायण की सीता, देखकर नही होगा यकीन

एक जमाने में दूरदर्शन के टीवी शो रामायण काफी पॉपुलर शो था. लोग आज भी इस शो को बड़े चाव से देखते हैं. इस शो का हर किरदार आज भी लोगों के दिलों में समाया हुआ है. आपको बता दें इस सीरियल में सीता का किरदार अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने निभाया था. अभिनेत्री दीपिका आज यानी 29 अप्रैल को जन्मदिन मना रही हैं. तो आज हम इस पोस्ट में बात करते हैं दीपिका के बारे में..
Source- google images
दीपिका चिखलिया का जन्म आज ही के दिन 29 अप्रैल 1965 को मुंबई में हुआ था. दीपिका ने बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि वह केवल 15 साल की थी जब उन्होंने सीता का किरदार निभाया था. इस रोल को करने के बाद लोग आकर उनके पाँव छूने लगे थे.
Source- google images
रामायण सीरियल के बाद दीपिका की जिंदगी काफी बदल गई थी. इसके बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर आने लगे थे. आपको बता दो दीपिका ने साल 1991 में बीजेपी के टिकट से बड़ौदा सीट से चुनाव लड़ा था और वहां से जीती भी थीं.
Source- google images
दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म सुन मेरी लैला से की थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. इसके बाद दीपिका को कोई फिल्म नहीं मिली जिसके कारण उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया. आपको बता दें दीपिका ने बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी रचाई थी. शादी करने के बाद वह फिल्मों से दूर हो गई थी. दीपिका इन दिनों अपने पति की कंपनी श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेलपॉलिश की मार्केटिंग हेड है.
Source- google images
दीपिका ने करीब 25 साल बाद फिल्म गालिब से बड़े पर्दे पर वापसी की थी. इस फिल्म में दीपिका ने (आतंकवादी अफजल गुरु के बेटे) की मां का किरदार निभाया था.



