तलाक के बाद अब तक नहीं की दूसरी शादी, उम्र हो गई 36 साल, हसीन है टी-सीरीज के मालिक की बहन
भारतीय संगीत निर्माता कंपनी टी-सीरीज ने हाल ही में यूट्यूब पर 100 मिलियन का आंकड़ा छू लिया, जिसके लिए टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को सम्मानित भी किया गया। भूषण कुमार के पिता लेट श्री गुलशन कुमार ने टीसीरीज की शुरुआत की थी, अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने टी सीरीज को खड़ा किया था, जिसे आज उनके बेटे भूषण आगे बढ़ा रहे हैं। भूषण कुमार टी सीरीज को नई ऊंचाइयों पर ले कर गए हैं। आपको बता दें भूषण के अलावा गुलशन कुमार की दो संतान और हैं। गुलशन कुमार की कुल 2 बेटियां हैं, यानी भूषण कुमार की कुल दो बहने हैं। भूषण की दोनों बहनें सिंगर हैं, जिन्होंने कई गाने गाए हैं। एक बहन का नाम तुलसी कुमार और दूसरी का नाम खुशाली कुमार है।
खुशाली कुमार के द्वारा गाया गया सबसे हिट गीत 'मेनु इश्क दा लगया रोग' है। मेरा हाईवे स्टार, मेरे पापा और एक याद जैसे मधुर गीतों के लिए भी खुशाली कुमार को एक खूबसूरत सिंगर के तौर पर पहचाना जाता है।
सुरीली आवाज वाली खुशाली कुमार की रियल लव लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। निशांत अरोड़ा इस खूबसूरत सिंगर का पहला प्यार थे। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद खुशाली ने बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर निशांत अरोड़ा से शादी की थी, कुछ ही समय बाद खुशाली और निशांत के बीच अनबन हो गई और दोनों अलग हो गए।
खुशाली कुमार की उम्र 36 साल हो चुकी है लेकिन पहले तलाक के बाद अब तक उन्होंने दूसरी शादी नहीं की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की माने तो भूषण की बहन तुलसी कुमार की शादी के बाद खुशाली की इंगेजमेंट एक एंटरप्रेन्योर आयुष मेहरा के साथ 2015 में हो गई थी, लेकिन ना जाने क्यों अभी तक आयुष मेहरा के साथ खुशाली ने सात फेरे नहीं लिए।


