इस एक्ट्रेस पर फिदा हो गए हैं सलमान, दबंग 3 में दे सकते है मौका, फोटो देख रह जायेंगे दंग
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज में दंबग, सुल्तान, भाईजान के नाम से फेमस अभिनेता सलमान खान कई अभिनेता और अभिनेत्रियों को बॉलीवुड में लांच करके उनका करियर बना दिया है। इसलिए बॉलीवुड में उनका काफी नाम है। अक्सर उनकी फिल्में लोगों के दिलों में छाप छोड़ जाती हैं। बॉलीवुड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कटरीना को आज पूरी दुनिया जानती है जिसे पहली बार बॉलीवुड में एंट्री सलमान ने ही दिलाई थी। ऐसे ही कई अदाकारा हैं जिसे सलमान ने फिल्मों में एक नया मौक़ा दिया। इस बार भाईजान का दिल आ गया है छोटे परदे की मशहूर अदाकारा पर जिन्हें वो अपनी आगामी फिल्म दंबंग 3 में मौक़ा देना चाहते हैं।
इस उस अदाकारा का नाम "मौनी रॉय" है ये एक भारतीय टेलीवीजन की दुनिया की एक बहुत ही मशहूर अभिनेत्री है। उन्हें हम बहुत सारे सीरियल में अभिनय करते हुए देख चुके है. उन्होंने अपनी अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित किया है। लोग उनके अभिनय की काफी सराहना करते है। मौनी सोशल मीडिया में भी काफी सक्रीय रहतीं हैं। वह नागिन में शिवान्य ऋतिक सिंह और शिवंगी रॉकी प्रताप सिंह की भूमिका निभाने के लिए सबसे अच्छी तरह से जानी जाती हैं। मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 क कूच बिहार, पश्चिम बंगाल में एक बंगाली परिवार में हुआ था। सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 में अभिनेत्री मौनी रॉय को लांच कर सकते हैं।
मौनी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में एकता कपूर के टीवी शो, क्यों सास भी कभी बहु थी से की, इस शो में वह पुलकित सम्राट के अपोजिट नजर आयीं थी। मौनी ने अपने 11 साल के करियर में कई उतार चढाव देखें। हालांकि आज मौनी टीवी की दुनिया की प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस हैं, और अब वह कई फिल्मों में नजर आ रही हैं। वर्ष 2018 मौनी के लिए बेजद भाग्यशाली है, इस साल वह फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका में नजर आयीं। इसके अलावा वह फिल्म तुम बिन 2 में आइटम गीत भी कर चुकी हैं। इसके अलावा वह अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म में उनका निगेटिव किरदार है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक एकता कपूर जल्द ही ‘मेहरुनिशा’ नामक शो का निर्माण करने जा रही हैं और इस शो में मौनी हिस्सा बनेंगी। शो में मौनी लीड किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इस शो का निर्देशन केन घोष करने वाले हैं। शो की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और जल्द ही दर्शकों को यह कहानी ऑल्ट बालाजी पर देखने का मौका मिलेगा।


