Breaking News

मिलिए बॉलीवुड की इन 4 मशहूर फिल्म अभिनेत्रियों के बेटों से, किसका बेटा है सबसे हैंडसम

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कई मशहूर अभिनेत्रियां हैं, जो ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभा चुकी हैं। उनमें से बहुत सी अभिनेत्रियां रियल लाइफ में भी मां बन चुकी हैं, लेकिन रियल लाइफ में उनके बेटे कौन हैं इस बात से आज भी काफी लोग अनजान हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की इन 4 मशहूर फिल्म अभिनेत्रियों के बेटों से रूबरू कराएंगे, जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे।
1.भाग्यश्री:

 
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री साल 1987 से एक्टिंग कर रही हैं। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में साल 1989 की फिल्म मैंने प्यार किया से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने सुमन का किरदार निभाया था। आपको बता दें कि भाग्यश्री के बेटे का नाम अभिमन्यु देसानी है।

2.अमृता सिंह:

 
बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री अमृता सिंह के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। अमृता सिंह ने साल 1991 में सैफ अली खान से शादी की थी। लेकिन साल 2004 में उन दोनों ने तलाक ले लिया| आपको बता दें कि अमृता सिंह के बेटे का नाम इब्राहिम अली खान है। जो बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के भाई भी हैं।
3. ट्विंकल खन्ना:

 
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड की सबसे मशहूर सेलेब्स में से एक हैं। ट्विंकल खन्ना फिल्म अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता, लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। उन्होंने साल 2001 में अक्षय कुमार से शादी की थी। उनके बेटे का नाम आरव कुमार है।
4. रवीना टंडन:

 
रवीना टंडन को बॉलीवुड की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। रवीना टंडन ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दी। लेकिन पहले के मुकाबले उनकी लोकप्रियता काफी कम हो चुकी है। आपको बता दें कि उनके बेटे का नाम रणवीर थदानी।