Breaking News

स्टारडम के नशे में अपनी हदें पार कर चुके है 4 यह सितारे, फैंस को भी मार चुके हैं थप्पड़

Image result for सलमान फैंस को भी मार चुके हैं थप्पड़
बॉलीवुड कलाकारों की रील और रियल लाइफ में काफी अंतर होता है। अक्‍सर फैन अपने चहेते सितारों को सामने देख उतावले हो जाते हैं। बात तब बिगड़ती है जब ये फैंस सेलेब्रिटीज के गुस्‍से का शिकार बन जाते हैं। कभी-कभार इसमें फैन की गलती होती है, तो कभी सेलेब्‍स भी रौब में आकर गलती कर बैठते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे जो स्टारडम की हदें पार करते हुए फैंस को थप्पड़ भी मार चुके है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे मे बताने वाले है।
1:- सलमान खान


बॉलीवुड इंडस्ट्रीज में भाईजान, सुल्तान के नाम से फेमस अभिनेता सलमान खान के फैंस इनकी हर एक आने वाली फिल्मों का काफी बेसब्री से इन्तजार करते हैं सलमान खान के फैंस न कि भारत में हैं बल्कि विदेशों में भारी संख्या में हैं। साल 2013 की बात है एक फैन ने कार में बैठे सलमान की अपने फोन से फोटो क्‍लिक कर ली। यह देखते ही सलमान खान को काफी गुस्‍सा आ गया और उन्‍होंने उसके हाथ से उसका फोन छीन लिया। इतना ही नहीं उसके फोन को उन्‍होंने जमीन पर पटक दिया। सलमान खान की इस हरकत को देखकर वह काफी हैरान हो गया। उसे यकीन ही नहीं था कि सलमान खान भी ऐसा कर सकते हैं।
2:- प्रियंका चोपड़ा
Image result for फैंस को भी मार चुके हैं थप्पड़ 
बॉलीवुड फिल्म जगत की देसी गर्ल और पूर्व मिस वर्ल्ड खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों मे भी काम कर चुकी है। लेकिन फिल्म 'जय गंगाजल' के ट्रेलर लांच दौरान एक फैन प्रियंका के पास आ गया। उसने प्रियंका के साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की। हद तो तब हो गई जब उसने प्रियंका का हाथ पकड़ लिया। बस फिर क्‍या था प्रियंका ने उसका कॉलर पकड़कर जोरदार थप्‍पड़ जड़ दिया।
3:- ऋषि कपूर


ऋषि कपूर एक बार गणपति विसर्जन के दौरान उन्हें इतना गुस्सा आया कि एक पत्रकार एक पत्रकार को थप्पड़ भी मार दिया था। इसके अलावा ऋषि कपूर किसी इवेंट मे गए हुए थे। जब काफी देर बैठे रहने के जब ऋषि कपूर टॉयलेट गए, जहाँ उन्हें एक फैन मिला, उसने ऋषि से ऑटोग्राफ माँगा तो उन्होंने उसे गालियां देकर बाहर निकलवा दिया।

4:- अक्षय कुमार


अक्षय कुमार भारतीय अभिनेता फ़िल्म निर्माता और युद्ध कला का कलाकार हैं। उन्होंने अब तक 125 से भी अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है। उन्हें कई बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों के लिए नामित किया गया और 3 बार उन्होंने ये पुरस्कार जीता। 1990 के दशक में जब उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा तो शुरुआत में केवल एक्शन फ़िल्मों में अभिनय करते थे। अक्षय कुमार फैंस भी इनकी फिल्मों को खूब पसंद करते है लेकिन फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ की शूटिंग के दौरान एक फैन बार-बार अक्षय कुमार के नजदीक जाने की कोशिश कर रहा था, जिसकी वजह से अक्षय कुमार को गुस्सा आया, और अक्षय ने उसे थप्पड़ मारकर बाहर निकलवा दिया।