प्यार के लिए हिन्दू से मुस्लिम बन गई यह अभिनेत्रियां, नंबर 4 कर रही है बॉलीवुड पर राज
प्यार से बढ़कर न ही कोई धर्म होता है, और न ही कोई जाति। इस बात को अब तक बॉलीवुड के कई सितारो ने सच करके दिखाया है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मे कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने प्यार के लिए धर्म परिवर्तन किया है। आइये आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे मे बताते हैं, जो अपने प्यार के लिए हिन्दू से मुस्लिम बन चुकी हैं।
1-आयशा टाकिया
गुजरे जमाने मे आयशा टाकिया का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों मे लिया जाता था। आयशा ने 18 साल की उम्र मे साल 2004 मे रिलीज हुई फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी बेहतरीन अदाकारा और खूबसूरती के लाखों दीवाने थे। जो उनकी हर फिल्म को देखना खूब पसंद करते थे। आयशा ने अपने छोटे से करियर मे 'दिल मांगे मोर', 'सोचा ना था', 'डोर', 'कैश', 'संडे', 'दे ताली', 'वॉन्टेड', 'पाठशाला' जैसी फिल्मों में काम किया है। आयशा को आखिरी बार 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'मोड' में देखा गया था। आयशा के पिता गुजराती थे। साल 2009 में आयशा ने हिन्दू धर्म छोड़कर अपने प्रेमी फरहान आज़मी से शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि अब वह फिल्म से लगभग गायब हो गई हैं।
2- अमृता सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह और सैफ अली खान, एक समय यह दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, इन दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड की गलियों मे खूब होते थे। लेकिन दोनों के बीच में उम्र और धर्म का काफी अंतर था। लेकिन अमृता ने न उम्र का अंतर जरुरी समझा, और ही धर्म का। साल 1991 मे अमृता ने धर्म बदलकर सैफ अली खान से शादी कर ली, लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक ना चल सका।
3- ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी ने इस्लाम धर्म मजबूरी अपनाया था। दरअसल उनके पति विक्की गोस्वामी यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में ड्रग्स की तस्करी करते हुए पकडे गए थे, और उन्हें 25 साल की लंबी सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उन लोगो की ये शर्त थी कि, अगर वह इस्लाम धर्म को अपना लेते हैं, तो उनकी सजा कम की जा सकती है। इसलिए विक्की गोस्वामी ने इस्लाम धर्म को अपना लिया था, और उन्हें साल 2001 में जेल से रिहा कर दिया गया था, और फिर विक्की गोस्वामी से शादी करने के लिये ममता कुलकर्णी को भी मजबूर होकर इस्लाम धर्म को अपनाना पड़ा।
4- करीना कपूर
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर ने साल 2012 मे सैफ अली खान से शादी की है, और यह बात सभी जानते हैं करीना कपूर सैफ अली खान कि दूसरी पत्नी हैं। सैफ अली खान कि पहली शादी साल 1991 मे अमृता सिंह से हुई थी, और साल 2004 मे यह दोनों अलग हो गए थे। अमृता से अलग होने के बाद सैफ अली खान कि जिंदगी मे करीना कपूर आईं, दोनों ने साल 2012 मे शादी कि है। करीना और सैफ का एक बेटा भी है, जिसका नाम उन्होने तैमूर अली खान रखा है।


