Breaking News

5 बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो छेड़छाड़ का शिकार हुई, नंबर 1 की उम्र 18 साल है

पब्लिक द्वारा छेड़छाड़ का शिकार हुई 5 अभिनेत्रियां

5. कैटरीना कैफ


कैटरीना कैफ की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है, जिस वजह से उन्हें पब्लिक की गंदी टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ा है। 2015 में पश्चिम बंगाल में एक दुर्गा पूजा समारोह से बाहर आते समय, कुछ लोगों ने भीड़ का फायदा उठाकर उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिसके बाद आयोजन समिति के सदस्यों ने अंगरक्षकों और बाउंसरों की मदद से कैटरीना को बाहर निकाला।
4. सोनाक्षी सिन्हा


सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिल्म "वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई" की सफलता के लिए प्रार्थना करने के लिए सह-कलाकार अक्षय कुमार के साथ अजमेर दरगाह का दौरा किया। वहां वह प्रशंसकों से रूबरू हुईं और उन्हें छूने की कोशिश करने पर स्थिति और भी खराब हो गई। लेकिन अक्षय कुमार ने वहां उसकी रक्षा की और उसे बेकाबू हो रहे प्रशंसकों से बचा लिया।


3. करीना कपूर


करीना कपूर अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। 2013 में एक इवेंट से बाहर आते समय, भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया था, जिसके बाद बाउंसर्स करीना को वहां से ले गए।
2. सुष्मिता सेन


सुष्मिता सेन को पुणे में एक जेवेलरी की दुकान ओपनिंग के दौरान छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा। सुष्मिता को वहां देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। कुछ लोगों ने उसकी कार में भी घुसने की कोशिश की थी।
1. ज़ायरा वसीम


जायरा वसीम की उम्र अभी सिर्फ 18 साल है और आज तक उन्होंने केवल दो फिल्मों 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' में काम किया है। जायरा, दिल्ली से मुंबई की उड़ान के दौरान वह छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है। ज़ायरा वसीम ने आरोपी व्यक्ति का वीडियो लिया था और अपनी आपबीती सुनाई थी। जिसके बाद पुलिस भी सतर्क हो गई थी और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।