Breaking News

पाकिस्तान की देन है बॉलीवुड के यह 5 बड़े सुपरस्टार, नंबर 1 था सबका फेवरेट

एक समय ऐसा था जब भारत और पाकिस्तान के कलाकार एक साथ मिलकर काम करते थे, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते विवादों के कारण पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना बैन कर दिया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं, बॉलीवुड के कुछ ऐसे सुपरस्टार हैं, जो हमें पाकिस्तान की वजह से मिले हैं। आइये आज हम आपकों कुछ ऐसे सुपरस्टारों के बारे में बताते हैं।

Third party image reference
5- अमरीश पुरी
बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी को कौन नहीं जनता। अमरीश पुरी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन इनके द्वारा बोले गए डायलॉग 'मोगम्बो खुश हुआ' आज भी लोगों के दिलों दिमाग में है। अमरीश पुरी ने अपने बॉलीवुड करियर में 400 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया था। बॉलीवुड के दमदार विलेन के रूप में प्रसिद्ध अमरीश पुरी का जन्म पाकिस्‍तान में हुआ था।

Third party image reference
4- प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में करीब 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया हैं। फिल्‍मों में विलेन की भूमिका करने वाले प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितम्बर 1935 को लाहौर पाकिस्तान में हुआ था।

Third party image reference
3- विनोद खन्ना
70 के दशक के सबसे खूबसूरत अभिनेता विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर,1946 को पेशावर में हुआ था। उनका परिवार अगले साल 1947 में हुए विभाजन के बाद पेशावर से मुंबई आकर शिफ्ट हो गया था। साल 1968 मे आई फिल्म 'मन का मीत' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद खन्ना ने अपने करियर मे कई फिल्मों मे काम किया था। साल 2017 में कैंसर की वजह से यह दुनिया को अलविदा कह गए।

Third party image reference
2- सुनील दत्त
सुनील दत्त का भी जन्म पाकिस्‍तान में हुआ था। इनका असली नाम बलराज दत्त था।भारत और पाकिस्तान का जब बटवारा हुआ तब सुनील दत्त 18 साल के थे। इसी बंटवारे के दौरान सुनील दत्त भारत आए थे। सुनील दत्त भी बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेताओं में से एक रह चुके हैं।
1- देवानंद

Third party image reference
गुजरे जमाने के सुपरस्टार अभिनेता देवानंद एक समय लड़कियों के दिलों की धड़कन हुआ करते थे। इनकी खूबसूरती को देखकर कई लड़कियां तो बेहोश हो जाती थीं। बॉलीवुड में देवानंद का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस रोमांटिक हीरो ने लोगों को रोमांस करना सिखाया है। देवानंद का जन्‍म ब्रिटिश भारत के गुरदासपुर यानि पाकिस्‍तान के पंजाब में हुआ था। लाहौर से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्‍होंने मुंबई का रुख किया, और यहां कई हिट फिल्‍मों में काम किया था।