Breaking News

करोड़ों में हुए हैं बॉलीवुड के ये 5 तलाक, इस हीरो को तो देने पड़ गये थे 400 करोड़ रुपये


Image result for बॉलीवुड के ये 5 तलाक 
बॉलीवुड में तमाम ऐसे कलाकार और डायरेक्टर हैं जो तलाकशुदा हैं। कभी एक-दूसरे से अनबन को लेकर तो कभी कोई अपने पार्टनर की चीटिंग से तंग आकर उससे अलग हो गया। लेकिन आज की इस रिपोर्ट में हम बात तलाक की वजहों की नहीं बल्कि बॉलीवुड के कुछ महंगे तलाक की करेंगे जो न सिर्फ सिनेमा जगत में बल्कि पूरे हिंदुस्तान में खूब चर्चित रहे। तो चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही 5 सबसे महंगे तलाक पर-


सैफ अली खान और अमृता सिंह- इन दोनों ने साल 1991 में लव मैरिज की लेकिन साल 2004 में दोनों का रिश्ता टूट गया। तलाक के बाद सैफ को 5 करोड़ रुपये एलुमनी अमाउंट के रूप में अमृता सिंह को देने पड़े थे। साल 2004 में इस राशि की कीमत काफी थी लिहाजा इस तलाक की गिनती बॉलीवुड के महंगे तलाकों में की जाती है।


संजय कपूर और करिश्मा कपूर- एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में देश के जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर से शादी की थी लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिन न चल सकी और दोनों अलग-अलग रहने लगे। अंत में साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया और इस तलाक के एवज में एलुमनी अमाउंट के रूप में संजय को 7 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे।


संजय दत्त और रिया पिल्लई- संजय दत्त ने अपनी पहली पत्नी रिचा शर्मा की मौत के बाद दूसरी शादी रिया पिल्लई से साल 1998 में की थी लेकिन दोनों की शादी 7 साल में ही टूट गयी। साल 2005 में संजय और रिया का तलाक हो गया। संजय ने उस वक्त तलाक के बाद रिया को 8 करोड़ रुपये एलुमनी अमाउंट के तौर पर दिये थे।


प्रभु देवा और रामलता- जाने-माने डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा का भी तलाक बॉलीवुड के चंद महंगे तलाकों में गिना जाता है। प्रभु और रामलता की शादी करीब 16 साल बाद साल 2011 में टूट गयी। प्रभु को तलाक के बाद करीब 20-25 करोड़ रुपये एलुमनी अमाउंट के तौर पर रामलता को देने पड़े थे।


ऋतिक रोशन और सुजैन- बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी बचपन की दोस्त सुजैन खान ने साल 2000 में लव मैरिज की थी। लेकिन करीब 13 साल एक-दूसरे के साथ चलने के बाद ये रिश्ता टूट गया। ऋतिक और सुजैन का तलाक बॉलीवुड का अब तक का सबसे महंगा तलाक है। इस तलाक के बाद ऋतिक को करीब 400 करोड़ रुपये एलुमनी अमाउंट के तौर पर सुजैन को देने पड़े थे।