इंडिया के अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बीवी नीता अंबानी हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है और दिखने में वो किसी अभिनेत्री से कम नहीं है | हाल ही में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी को कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था | आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि वह अभिनेत्री की तरह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही है तो वहीं मुकेश अंबानी कैजुअल लुक में नजर आए थे |
नीता अंबानी ने अपने आपको काफी फिट रखा है इनको देख कर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है | आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उम्र 55 साल होने के बावजूद वह इतनी फीट है कि 30 की लगती है | बता दें कि निता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1965 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था | आपको बता दें कि नीता अंबानी करोड़ों का शौक रखती है और वह आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन है |
इसके अलावा वह रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन है, इन्होंने 1985 मुकेश अंबानी से शादी की थी और आज इनके तीन बच्चे हैं आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और इशा अंबानी | ईशा और आकाश अंबानी की शादी पिछले साल धूमधाम से हुई | अनंत अंबानी इन दिनों राधिका मर्चेंट के साथ रिलेशन में है जल्द ही तीसरी बार अंबानी परिवार में शहनाई बच सकती है |
आपको बता दें कि नीता अंबानी फोर्ब्स की टॉप बिजनेस वुमन की लिस्ट में सबसे टॉप पर आती है | निता अंबानी को पैसे का जरा सा भी घमंड नहीं है वह हर साल करोड़ों रुपए का दान कर देती है और गरीबों में बांट देती है| सलमान खान की तरह फाउंडेशन भी चलाती है जिससे जरूरतमंदों को मदद मिल सके |