Breaking News

61वां जन्मदिन मना रहे हैं कपिल देव, 17 साल की उम्र में क्रिकेट में किया डेब्यू

जयपुर। जैसा कि आप जानते हैं कि भारत के पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान कपिल देव आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। 6 जनवरी 1959 को कपिल देव का जन्म हुआ। महान हरफनमौला कपिल देव देश के सबसे कामयाब कप्तान और खिलाड़ी रहे। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई ऊंचाइयों को छुआ था। कपिल ने 17 साल की उम्र में क्रिकेट में डेब्यू किया। कपिल देव ने टेस्ट करियर की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में 1978 में की थी। इसके साथ ही उन्होंने पहले तीन टेस्ट मैचों में सात विकेट हासिल किए थे।
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम में ऑल राउंडर के नाम पर कई खिलाड़ी आए और गए लेकिन कपिल जैसा पहले कोई न था न आज है। स्विंग गेंदबाजी, बेहद चुस्त फील्डिंग और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर और आक्रमक खिलाड़ी बनाया। भारत की पाटा विकटों पर विकेट निकालने में उन्हें महारत हासिल थ। जिसकी वजह से वो एक समय पर टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने थे।
आपको बता दें कि अपने समय में कपिल देव की गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा खौफनाक बल्लेबाजों में होती थी, कैसी भी विकेट हो, कोई भी गेंदबाज और दुनिया का कोई सा भी मैदान कपिल जब भी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते थे, तो बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीन छूट जाते थे। 1983 वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में जिम्बाव्वे के खिलाफ 17 रन पर भारत के पांच विकेट गिर गए थे। कपिल देव ने इस मैच में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी।