बेटा है 8 साल का, खुद है 37 साल की, परियों जैसी हसीन है टी सीरीज के मालिक की बीवी
बॉलीवुड फिल्मों के लिए बनने वाले ज्यादातर वीडियो सॉन्ग टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत ही बनते हैं। टी सीरीज पूरे भारत की सबसे बड़ी संगीत कंपनी बोली जाती है। इसकी शुरुआत करने वाले गुलशन कुमार थे, जिन्हें संगीत से काफी लगाव था, लेकिन अफसोस अब वह इस दुनिया में नहीं है। गुलशन कुमार का बेटा टी सीरीज कंपनी को संभाल रहा है। उनके बेटे का नाम भूषण कुमार है, शायद आप भी उन्हें जानते होंगे। भूषण कुमार ने टीसीरीज को अगले लेवल पर ले जाने में बहुत मेहनत की है। वर्तमान में वही टी-सीरीज के मालिक हैं।
टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने साल 2005 में बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार से शादी की थी। दिव्या देखने में कमाल की खूबसूरत हैं। भूषण कुमार और दिव्या खोसला कुमार का एक बेटा भी है, जिसकी उम्र 8 साल है। दिव्या अपने बेटे से बेहद प्यार करती है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ तस्वीरों को साझा करती हैं।
अब से कुछ घंटे पहले दिव्या खोसला कुमार को अपने 8 साल के बेटे के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बेटे की बर्थडे पार्टी के दौरान स्पॉट किया गया। इस दौरान दिव्या मिनी जीन्स और टीशर्ट में नजर आईं। 37 साल की उम्र में भी वो परियों जैसी हसीन लगती हैं।
दिव्या खोसला कुमार को मुख्य रूप से अक्षय कुमार की हीरोइन के तौर पर जाना जाता है। 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से इस अभिनेत्री ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ दिव्या डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने 'यारियां' जैसी सुपरहिट फिल्म डायरेक्ट की है। दिव्या को बॉलीवुड की सबसे हसीन डायरेक्टर भी कहा जाता है।


