इन्हीं वजहों से अधिकतर सेलिब्रिटी फैंस के करीब जाने से कतराते हैं
1. पहली तस्वीर में आप आदित्य पंचोली को देख सकते हैं ,सूरज पंचोली के एक केस में फंसने के बाद जब वह अपने घर से बाहर निकल रहे थे तो पत्रकारों और प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया था तथा इसी क्रम में जब आदित्य पंचोली गाड़ी चला कर वहां से जा रहे थे तो जबरन ही एक फोटोग्राफर उनके रास्ते में आ गया जिसकी वजह से उसका कैमरा टूट गया, इस पर आदित्य पंचोली और फोटोग्राफर के बीच काफी जमकर विवाद हुआ । हालांकि आदित्य पंचोली अपने प्रशंसकों और फोटोग्राफर के सामने झुक गए तथा उन्होंने उस कैमरे को तोड़ने के लिए उन्हें पैसे भी दिए । परंतु देखा जाए तो इसमें गलती फोटोग्राफर की ही थी, जो उनके जबरन ही करीब जाकर फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे ।via google images
2. इस तस्वीर में आप ऋषि कपूर को देख सकते हैं ,एक इवेंट को अटेंड करने के लिए जा रहे थे । इतने में ही एक प्रशंसक ने आकर उनके साथ तस्वीर लेने की कोशिश की जिस पर ऋषि कपूर भड़क गए । इसके पीछे उनका मुख्य तर्क यह था कि वह अभी एक इवेंट को अटेंड करने जा रहे हैं परंतु लगता है प्रशंसकों ने उनकी बात नहीं सुनी या फिर सुनकर अनसुनी कर दी ।
via google images
3. सलमान खान और विवादों का तो काफी पुराना रिश्ता रहा है । परंतु कई बार ऐसा भी हुआ है कि सलमान खान जबरदस्ती ही किसी विवाद में फंस गए हो । ऐसा ही कुछ हुआ था, इस तस्वीर में जहां पर आप देख सकते हैं कि सलमान खान को प्रशंसकों ने चारों तरफ से घेर लिया था ताकि वह सलमान खान के साथ तस्वीर ले सके और सलमान खान किसी कार्यक्रम में जा रहे थे तथा इतनी अधिक भीड़ होने के कारण वह लेट हो रहे थे । इतने में ही किसी ने सलमान खान को फोटो लेने के लिए छूने की कोशिश की जिसकी वजह से सलमान खान गुस्से में आए और वहां से चले गए ।
via google images
4. इस तस्वीर में आप दीपिका पादुकोण के चेहरे पर गुस्सा साफ देख सकते हैं ,वह एक कार्यक्रम से लौट कर अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थी तथा प्रशंसकों के काफी करीब आ गई थी । आप देख सकते हैं कि वह अपने प्रशंसक को डांटते हुई दिखाई दे रही है क्योंकि प्रशंसक उनके साथ तस्वीर लेने के लिए उनके काफी करीब आ गए थे तथा वहां पर धक्का-मुक्की हो रही थी ।
via google images
5. दीपिका पादुकोण की तरह ही कैटरीना कैफ के साथ भी ऐसा ही हुआ था, जब वह अपने प्रशंसकों के काफी करीब चली गई थी । यहां पर आप देख सकते हैं पीछे अक्षय कुमार उन्हें जैसे-तैसे प्रशंसकों की भीड़ से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं ।
via google images
शायद यही कारण है कि आजकल अधिकतर सेलिब्रिटी प्रशंसकों से दूरी बनाए रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं । क्योंकि फोटो लेने के चक्कर में कई बार धक्का-मुक्की हो जाती है तथा कुछ अप्रिय घटना हो जाती है । जिसका सारा ठीकरा सेलिब्रिटी पर फोड़ा जाता है ।



