Breaking News

पत्नी की बेवफाई ने इस बॉलीवुड सुपरस्टार को बना दिया पागल, इस पागलखाने में हैं भर्ती

कहते हैं प्यार में बहुत ताकत होती है इसीलिए प्यार की खातिर इंसान सब कुछ कर गुजर जाता है। लेकिन यदि प्यार में बेवफाई मिल जाए तो अच्छा खासा इंसान बर्बाद हो जाता है। ऐसा ही एक बॉलीवुड अभिनेता के साथ हुआ है जो अपनी पत्नी की बेवफाई मिलने के कारण पूरी तरह टूट गया।



हम जैसे अभिनेता की बात कर रहे हैं वह 80 के दशक के जाने-माने हीरो राज किरण है। राज ने बुलंदी, बसेरा, तेरी मेहरबानियां,घर हो तो ऐसा, अर्थ, कर्ज जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है। लेकिन आज यह दिग्गज अभिनेता गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो गया है।



राज किरण फिलहाल कहां है इस बात को कोई भी अच्छे से नहीं जानता है। खबरों की मानें तो राज किरण अपनी पत्नी की बेवफाई के कारण इतना टूट गए कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे। राज क़िरण को आखरी बार रिपोर्टर नाम के एक टीवी सीरियल में देखा गया था।
राज किरण ने ऋषि कपूर के साथ कर्ज़ फिल्म में भी काम किया था। ऋषि कपूर के अनुसार उनकी मुलाकात साल 2011 में राज किरण के भाई गोविंद मेहतानी से हुई थी। तब ऋषि कपूर ने उनके भाई से राज किरण के बारे में पूछा तो गोविंद मेहतानी ने बताया कि राज किरण पिछले 10 सालों से अमेरिका के अटलांटा के एक पागलखाने में भर्ती हैं।



उनके भाई ने ऋषि कपूर को यह भी बताया कि पत्नी के धोखा देने के बाद राज किरण डिप्रेशन में आ गए और उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। वहीं बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीप्ति नवल ने राज किरण को अमेरिका में टैक्सी चलाते हुए देखने का दावा किया है। जब राज किरण के बारे में उनकी पत्नी और बेटी से पूछा गया तो उन्होंने कहा ऋषि कपूर झूठ बोल रहे हैं। राज किरण पिछले 9 वर्षों से लापता है। मुंबई पुलिस और प्राइवेट डिटेक्टिव राज किरण की तलाश कर रहे हैं।