अमरीश पुरी का पोता इस लड़की के साथ करेगा बॉलीवुड मे एंट्री, दिखने मे है परी जैसी सुंदर
अमरीश पुरी ये नाम शायद ही कोई भुला सकें। बॉलीवुड फिल्मों मे विलेन के रोल मे अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी हिंदी सिनेमा के सबसे खूंखार विलेन माने जाते थें। भले ही आज वो हमारे बीच नही है लेकिन उनका वो डायलॉग 'मोगेम्बो खुश हुआ' आज भी लोगों के जहन मे बसा हुआ है। अमरीश पुरी ने अपने फिल्मी करियर मे हर तरह के रोल किये थें।
मगर आपको बता दे कि अमरीश पुरी बॉलीवुड मे हीरो बनने आएं थे लेकिन उनके लुक और दमदार आवाज ने उन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा खलनायक बना दिया था। और अब अमरीश पुरी का पोता बॉलीवुड मे एंट्री करने को तैयार है। उनके पोते का नाम 'वर्धन पुरी' है। जो इस साल फिल्म 'पागल' से बॉलीवुड मे एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे।
इस फिल्म मे वर्धन पुरी के अपोजिट 'शिवालिका ओबेरॉय' दिखाई देगी। जो कि इन दिनों अपनी खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई है अब देखना यह है कि बड़े पर्दे पर वर्धन और शिवालिका की जोड़ी दर्शकों को कितनी पसंद आती है। वैसे वर्धन बॉलीवुड मे बतौर असिस्टेंट काम कर चुके है।
शिवालिका भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। उनकी खूबसूरती देखने लायक होती है। हाल ही मे शिवालिका की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वह परी जैसी खूबसूरत नजर आ रही है। इस दौरान उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है जिस कारण यह तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।



