युज़वेंद्र चहल ने नवदीप सैनी को दिया यॉर्कर क्वीन का नाम तो मिला ऐसा मजेदार जवाब

भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर में खेला गया था जिसमें भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत ही जबरदस्त रहा. शार्दुल ठाकुर ने एक ओवर में 3 विकेट हासिल किए और नवदीप सैनी ने चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए. नवदीप सैनी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. इस मुकाबले में नवदीप सैनी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. उन्होंने सटीक यॉर्कर फेंकी.
मैच के बाद युज़वेंद्र चहल ने चहल टीवी पर नवदीप सैनी का इंटरव्यू लिया और इस दौरान उन्हें यॉर्कर क्वीन बताया. चहल और नवदीप सैनी गेंदबाजी के बारे में बात कर रहे थे. इसी दौरान चहल ने यॉर्कर के बारे में नवदीप सैनी से पूछा तो उन्होंने कहा- विकेट फ्लेट था और मैं जानता था कि आज मेरे पास मौका है कि मैं खुद को साबित कर सकूं. अगर मैं विकेट निकालता हूं तो मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा और टीम को मुझ पर भरोसा होगा.
MUST WATCH: @imShard and Navdeep Saini make their debut on CHAHAL TV
From Shardul's 3-wicket haul to Saini’s scorching yorkers, @yuzi_chahal quizzes the pace duo
– by @28anand #TeamIndia
Full video herebit.ly/35um2Az
441 people are talking about this
इसके बाद चहल ने मजाकिया अंदाज में कहा- जैसे जसप्रीत बुमराह सटीक यॉर्कर डालते हैं और उन्हें यॉर्कर किंग कहा जाता है. क्या आप यॉर्कर क्वीन है. इस पर नवदीप सैनी हंसने लगे और जवाब देते हुए बोले- मैंने बुमराह के इंटरव्यू देखे हैं. वह हमेशा कहते हैं कि यॉर्कर सटीक होनी चाहिए .मुकाबले से पहले मैंने उसी की तैयारी की थी.


,
– by 