न्यू ईयर पार्टी में सुहाना ने पहनी थी ब्लैक कलर की ड्रेस, अब कीमत की वजह से हो रही चर्चा

किंग खान की तरह ही उनके बच्चे भी आए दिन सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं. कभी उनकी बेटी सुहाना को लेकर कोई खबर सामने आती है तो कभी अबराम और आर्यन खान को लेकर..लेकिन सबसे ज्यादा सुहाना खान चर्चा का विषय बनी रहती हैं. कभी सुहाना अपने ड्रेसिंग सेन्स की वजह से चर्चा में आती हैं तो कभी अपने वेकेशन फोटोज की वजह है.
हाल ही में सुहाना एक बार फिर से अपने एक ड्रेस की वजह से चर्चा में आई हैं जोकि उन्होंने अपने घर मन्नत में आयोजित हुई न्यू ईयर पार्टी में पहनी थी. बता दें न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए सुहाना भारत आई हैं और उनके घर रखी गई न्यू ईयर पार्टी में उनके करीबी दोस्त और फैमिली फ्रेंड शामिल हुए थे. इस पार्टी में सुहाना ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी. जिसमें वह बहुत ही सुन्दर लग रही थीं. ब्लैक कलर की सुहाना की यह वन शॉल्डर Balmain ड्रेस जितनी सुन्दर है उतनी ही हैरान कर देने वाली इसकी कीमत है. जी हां, सुहाना की इस Balmain ड्रेस की कीमत 2,09,332 रूपए है.
अपनी इस ड्रेस के साथ सुहाना ने गोल्डन कलर की हील्स पहनी हुई थी. मिनिमम मेकअप और खुले बालों के साथ सुहाना ने अपने लुक को कम्पलीट किया.