पति से लिया तलाक, बच्चों के साथ अब अकेले जिंदगी बिता रही हैं ये अभिनेत्रियां
फिल्म इंडस्ट्री मे शादी और तलाक की खबरें अब आम बात हो चुकी है। कई ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां है, जिनकी शादी भी हुई थी, और बच्चे भी हुए थे, लेकिन यह अभिनेत्रियां तलाक लेकर अपने पति से अलग हो चुकी है, जिसके बाद यह अभिनेत्रियां अपने बच्चों के साथ अकेले ही जिंदगी गुजार रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे मे बताने वाले है।
करिश्मा कपूर
अपने समय मे करिश्मा कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की स्टार अभिनेत्री मानी जाती थी। कई हिट फिल्मों मे काम करने वाली करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी की थी। साल 2016 मे इनके रिश्ते मे दरार आ गई, जिसके बाद संजय कपूर ने उन्हें तलाक दे दिया, और अब करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ अकेली तलाकशुदा जिंदगी बिता रही है।
प्रीति झंगियानी
प्रीति झंगियानी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों मे से एक है। इन्होने साल 2008 मे अभिनेता परवीन डबास से शादी की थी। दोनों एकदूसरे से प्यार करते थे लेकिन शादी के कुछ सालों बाद इन्होने अपने पति से तलाक ले लिया, और अपने बच्चों के साथ अकेले जीवन बिता रही है।
अमृता सिंह
अमृता सिंह ने उम्र मे खुद से छोटे सैफ अली खान से लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद इनके रिश्ते मे दरार आ गई, जिसके बाद तलाक लेकर दोनों अलग हो गए, और तलाक के बाद से अमृता सिंह अपनी बेटी सारा अली खान के साथ तलाकशुदा जीवन बिता रही है।
रीना दत्ता
रीना दत्ता बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान की पहली पत्नी है। इन्होने आमिर खान से साल 1986 मे शादी की थी, दो बच्चों के जन्म के बाद इनके रिश्ते मे दरार आ गई, और तलाक लेकर दोनों अलग हो गए, जिसके बाद से रीना अपने बच्चों के साथ तलाकशुदा जीवन बिता रही है।



