Breaking News

कभी इस अभिनेत्री की अपने घरों मे पूजा करते थे लोग, अब बुढ़ापे मे है पहचान को मोहताज

फिल्मों और टीवी सीरियल मे काम करने के बाद हर अभिनेता और अभिनेत्री पूरे देश मे फेमस हो जाते है। कुछ कलाकार ऐसे होते है, जिनके निभाए गए किरदारों की वजह से लोग उन्हें खूब पसंद करने लगते है, और कुछ फैंस तो उनकी पूजा भी करने लगते है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे मे बताएंगे, जिसकी कभी लोग पूजा किया करते थे, लेकिन अब इस अभिनेत्री को कोई याद भी नही करता है।

 
इस अभिनेत्री का नाम दीपिका चिखलिया है, जिन्होने लगभग साल की उम्र साल 1987-1988 की 'रामायण' मे देवी सीता का किरदार निभाया था। इस किरदार मे उनके अभिनय की जमकर तारीफे की गई थी।

 
दीपिका ने देवी सीता का किरदार इतने बेहतरीन ढंग से निभाया था कि लोगों के दिलों मे उनकी छवि देवी सीता की तरह ही बन गई थी, और उनकी इस बेहतरीन अदाकारी की वजह से फैंस अपने घरों मे इनकी तस्वीरों की पूजा करने लगे थे।

 
'रामायण' के खत्म होने के बाद इन्हें फिल्म इंडस्ट्री से कई फिल्मों के ऑफर आने लगे, और इन्होने हिंदी, भोजपुरी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगू और गुजराती भाषा की फिल्मों मेभी काम किया, लेकिन फैंस इन्हें सीता के अलावा किसी और किरदार मे देखने नही चाहते थे, जिसकी वजह से इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती चली गई, और इनका करियर भी खत्म हो गया।

 
29 अप्रैल 1965 को जन्मी इस अभिनेत्री की उम्र अब लगभग 54 साल हो चुकी है। लगभग 22 साल की उम्र कई घरों मे पूजा की जाने वाली यह एक्ट्रेस अब बुढ़ापे मे पहचान को मोहताज हो चुकी है, और अब शायद ही इस अभ्नेत्री को कोई याद करता होगा।