देखते ही देखते मम्मी बराबर हो गई रवीना टंडन की बेटी, उम्र जानकर यकीन नहीं होगा
बी-टाउन के स्टार किड्स जाने कब बड़े हो जाते हैं, पता ही नहीं चल पाता। अब तैमूर का उदाहरण ही ले लीजिए, जाने कब तैमूर पैरों पर खड़ा हो गया, चलने लगा और अब दौड़ता फिरता नजर आता है। बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री और मस्त-मस्त गर्ल के नाम से जानी जाने वाली रवीना टंडन की बेटी राशा भी तेजी के साथ बड़ी होती जा रही है। कम उम्र में ही वह जवान होने की कगार पर हैं।
बीते साल जब देश के अरबपति मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी हुई थी, तो बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी बेटी राशा के साथ वहां पर पहुंची थीं। शादी से रवीना टंडन और बेटी की जो तस्वीरें सामने आई थी, उनमें राशा उतनी बड़ी नहीं थी जितनी ताजा तस्वीरों में नजर आ रही है। बीती रात रवीना और बेटी राशा को साथ देखा गया है, जहां से सामने आई तस्वीरों में साफ-साफ देखा जा सकता है कि राशा कितनी बड़ी हो गईं हैं। लंबाई में भी राशा मम्मी रवीना के बराबर हो गई है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि रवीना टंडन की बेटी की वर्तमान उम्र सिर्फ 13 वर्ष है। 13 वर्ष की राशा की ताजा तस्वीरों को देखकर बिल्कुल भी नहीं लगता कि वह 13 साल की होगी। कोई भी उन्हें 13 साल की नहीं मान सकता। उन्हें देखकर कोई भी कम से कम 16 साल की उम्र तो बताएगा ही बताएगा।
अच्छी जानकारी के लिए बताते चलें कि रवीना टंडन की बेटी गाने की बहुत शौकीन है। वो अक्सर ही स्कूल में होने वाले फंक्शंस और अहम मौकों पर गाती नजर आती हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आपको उनके कई ऐसे वीडियो मिल जाएंगे, जिसमें उनकी सुरीली आवाज सबूत है


