Breaking News

पिता की गोद में बैठकर मस्ती करती नजर आईं ये एक्ट्रेस

फादर्स डे के अवसर पर स्टार्स खास अंदाज में अपने माता पिता को सोशल मीडिया पर विश कर कर रहे है। ऐसे ही अभिनेत्री हिना खान ने भी खास अवसर पर अपने पिता को विश किया है।


हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो टी शर्ट और और शॉर्ट पहने हुए अपने पिता की गोद में बैठी हुई नजर आ रही है।


इन तस्वीरों में बाप बेटी की क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। हिना खान ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।


हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही हिना खान शो कसौटी ज़िन्दगी की को अलविदा कहा है।


शो में उन्होंने नेगेटिव कोमोलिका का किरदार निभाया था। नेगेटिव होने के बावजूद इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कसौटी छोड़ने के बाद हिना अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गई है।


आपको बता दें कि हिना खान बहुत जल्द बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली है। उनकी पहली फिल्म का नाम लॉयन्स होगा।


कुछ समय पहले ही हिना खान अपनी फिल्म का प्रोमोशन करने के लिए कांस फिल्म फेस्टिवल में जा चुकी है जहां अपनी खूबसूरती से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। फिलहाल हिना खान अपने आने वाली फिल्म के लिए बिजी है।


लेकिन बिजी होने के बावजूद उन्होंने अपने पिता के लिए समय निकाला और उन्हें फादर्स डे विश किया। आपको बता दें कि हिना खान और उनके पिता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बाप बेटी की प्यारी सी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।