ये हैं वो कुछ कारण, जिनकी वजहों से सलमान खान को भाईजान कहा जाता हैं
लोग सलमान खान को भाई जान कहकर भी बुलाते हैं| सलमान खान को लोग भाई जान यूं ही नहीं कहते| उनके द्वारा किए गए कार्यों के कारण सलमान ने एक अलग छवि बनाई है| सलमान गरीबों और कैंसर पीड़ितों के लिए बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं| सलमान बीइंग ह्यूमन नामक एक संस्था से भी जुड़े हैं|
1. सलमान का अर्पिता के साथ रिश्ता
बता दें कि अर्पिता सलमान खान की मुंह बोली बहन है| अर्पिता को सलमान के पिता सलीम खान ने बचपन से ही पाला और उनकी ठीक प्रकार से परवरिश की| सलमान अर्पिता को अपनी सगी बहन जितना प्यार करते हैं| सलमान ने अर्पिता की शादी की बड़े धूमधाम से रचाई| सलमान ने अर्पिता के पति को बॉलीवुड में भी काम दिलवाने के लिए काफी सहायता की| इस प्रकार का काम तो कोई बड़े दिलवाला इंसान ही कर सकता है|
2. सलमान का साथी कलाकारों के साथ अच्छा बर्ताव
सलमान का नाम बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जाता रहा है| लेकिन सलमान खान पर्सनल लाइफ में इन सारी बातों से बहुत दूर रहते हैं| बीते दिनों एक इवेंट के दौरान बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सना खान भी वहां पहुंची और उन्होंने सलमान खान को गले लगाया| लेकिन सलमान ने सना को गले लगाते हुए भी अपने अच्छे व्यवहार का प्रदर्शन किया| जो कि एक अच्छे व्यक्ति की पहचान है|
3. सलमान की चैरिटी
आपको बता दें कि सलमान बीइंग ह्यूमन के जरिए हजारों बच्चों का सफल ऑपरेशन करवा चुके हैं| यही नहीं सलमान गरीब बच्चों को समय-समय पर किताबें भी बांटते रहते हैं| जो भी व्यक्ति सलमान के पास अपने इलाज के लिए पहुंचता है, सलमान उसका फ्री में इलाज भी करवाते हैं|
4. सलमान की साथी कलाकार भी करते हैं खूब तारीफ
सलमान के अच्छे कार्यों के कारण उन्हें गरीबी का देवता भी कहते हैं| बता दें कि बीते दिनों अक्षय कुमार ने भी सलमान खान को उनके द्वारा की गई चैरिटी के कारण ही गरीबों का देवता का था|

