विराट के बाद शोएब ने भी कहा , यह आईडिया है बकवास
जयपुर। जैसा कि आप जानते हैं किक्रिकेट फैन्स के बीच एक खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। आईसीसी चाहता है कि टेस्ट मैच को पांच की जगह चार दिन का कर दिया जाए। इस बात पर बहुत सारे क्रिकेटर सहमत नहीं हैं और इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इसके साथ ही हाल ही में विराट कोहली ने इस फॉर्मेट के खिलाफ बोला था और अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इसके साथ ही बता दें कि शोएब अख्तर ने कहा है कि चार दिन के टेस्ट मैच का आईडिया बकवास है और बीसीसीआई भी इसकी खिलाफत करेगा। शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर आईसीसी के चार दिवसीय टेस्ट मैच की समीक्षा करते हुए इसे बकवास करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर की उस बात का समर्थन किया जिसमें सचिन ने कहा था कि टेस्ट क्रिकेट से 5वां दिन हटाने का मतलब स्पिनर्स से उनका हक छीनना होगा।
आपको बता दें कि शोएब ने आईसीसी के इस कदम को एशियाई देशों के खिलाफ साजिश बताया और कहा कि बीसीसीआई की मंजूरी के बिना आईसीसी इसे लागू नहीं कर पाएगी और इन दिनों बीसीसीआई के अध्यक्ष भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली हैं। वे टेस्ट क्रिकेट से प्यार करते हैं और वो आईसीसी के इस फैसले का समर्थन नहीं करेंगे जिसके जरिए टेस्ट क्रिकेट को मारने की बात हो रही है। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर 44 साल के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि 4 दिन के टेस्ट का आईडिया बकवास है और शायद ही किसी की इसमें रुचि होगी। मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी इसके खिलाफ आवाज उठाएं।
