Breaking News

मंदिर से निकलीं सारा अली खान से व्‍यक्ति ने मांगे पैसे, एक्‍ट्रेस ने किया ऐसा, वीडियो वायरल




बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्‍टाग्राम पर उनकी ओर से अपलोड किए गए वीडियो और फोटोज को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं. इनमें से कुछ वीडियो तो वायरल भी हो जाते हैं. सारा अली खान का ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह एक मंदिर में दर्शन करके बाहर निकलती दिख रही हैं.

सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे सारा अली खान के इस वीडियो में वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ मुंबई स्थित जुहू के मुक्‍तेश्‍वर मंदिर से बाहर निकल रही हैं. इसके बाद वह कार में बैठ जाती हैं. जैसे ही वह कार का दरवाजा बंद करने वाली होती हैं, तभी उनसे एक व्‍यक्ति पैसे मांगता है.


इसके बाद वह कार में बैठे लोगों से मदद करने को कहती हैं. फिर उन लोगों से एक से सारा अली खान रुपये लेकर उस व्‍यक्ति को दे देती हैं. सारा अली खान का यह वीडियो सोशल मीडियो पर आते ही वायरल हो रहा है. इसे काफी पसंद किया जा रहा है.