ये है बॉलीवुड के वे झूठ , जिन्हें आप लोग अब तक सच समझते हैं

दोस्तों आज हम इस लेख में आपको बॉलीवुड के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिन्हें आप सब लोग सच समझते हैं मगर हकीकत में वे सच नहीं है ।
तो चलिए शुरू करते हैं ।
1. कृति खरबंदा
कृति खरबंदा को ज्यादातर लोग अभिनेता कुलभूषण खरबंदा की बेटी समझते हैं लेकिन यह सच नहीं है ।
कृति खरबंदा के पिता कुलभूषण खरबंदा नहीं बल्कि अश्विनी खरबंदा है ।
2. शाहरुख खान
शाहरुख खान की पहली फिल्म को लेकर भी लोगों में काफी गलतफहमी है ज्यादातर लोग सोचते हैं कि दिल आशना है मूवी शाहरुख खान की पहली बॉलीवुड फिल्म है
जबकि यह सच नहीं है शाहरुख खान की पहली फिल्म दिल आशना है नहीं बल्कि दीवाना मूवी है ।
3. हेमा मालिनी
हेमा मालिनी को सब लोग सनी देओल और बॉबी देओल की असली मां समझते हैं जबकि ऐसा नहीं है दरअसल हेमा मालिनी सनी देओल और बॉबी देओल की सौतेली मां है ।सनी देओल और बॉबी देओल की असली मां का नाम प्रकाश कौर है जो धर्मेंद्र की पहली पत्नी थी ।

