कभी खुशी कभी गम में मैं और करण बच्चे थे, तख्त बिल्कुल अलग होगी - करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने हाल ही में गुड न्यूज़ के साथ दिसंबर में धमाका किया है और वो लाल सिंह चड्ढा के साथ अगले साल दिसंबर में धमाका करने जा रही हैं। लेकिन फिलहाल वो करण जौहर की तख्त की शूटिंग जल्दी ही शुरू करने वाली हैं। और उन्होंने इस बारे में पिंकविला से बात की।
तख्त में करीना कपूर को करण जौहर डायरेक्ट करेंगे। दोनों ने आखिरी फिल्म साथ में की थी वो फिल्म थी कभी खुशी कभी गम। इस फिल्म से करीना कपूर का किरदार पू इतना अमर हो चुका है कि बॉलीवुड की हर नई लड़की की फेवरिट होती है पू।
करीना का कहना है कि वो और करण उस समय बच्चे थे जब उन्होंने साथ में पू का किरदार बनाया था। अब तो वो खुद भी नहीं जानती कि वो पू को किस तरह निभाएंगी। निभा पाएंगी भी या नहीं।
तख्त बिल्कुल ही अलग फिल्म है, करण और वो दोनों ही अपने अपने करियर में काफी कुछ सीख चुके हैं और काफी अनुभव पा चुके हैं। ऐसे में ये फिल्म उनके लिए बहुत ही ज़्यादा खास हो जाती है।
करीना कपूर खान की तख्तबिल्कुल अलग होगा किरदार
इस रोल के बारे में बात करते हुए करीना कपूर ने कहा कि मैंने ज़्यादा पीरियड फिल्में नहीं की हैं। इस फिल्म के लिए सब कुछ तैयारी करनी पड़ेगी। मेरी ज़ुबान से लेकर लुक तक और इस रोल में आपको वो करीना कपूर दिखाई देगी जो कभी खुशी कभी ग़म की पू से बिल्कुल उल्टी होगी।
करीना कपूर खान की तख्त
मुग़ल राजकुमारी
मुग़ल राजकुमारी
तख्त में मेरा किरदार सामाजिक रूप से इतना सशक्त है कि इसे याद रखा जाएगा। गौरतलब है कि फिल्म में करीना कपूर जहांआरा बेगम के किरदार में दिखाई देंगी। जहांआरा एक मुग़ल राजकुमारी थीं जिनका पूरा जीवन, मुग़लों की आपसी राजनीति और कूटनीति के कारण अपने राजमहल में ही बीत गया।
करीना कपूर खान की तख्त
बहुत अहम हिस्सा
बहुत अहम हिस्सा
जहांआरा बेग़म, मुग़ल इतिहास का बहुत ही अहम हिस्सा बन गईं थीं। आज भी उनकी कब्र पर चादरें चढ़ाई जाती हैं। वो एक कवयित्री थीं और इसलिए उनकी कब्र निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह के ही अहाते में बनाई गई है।
करीना कपूर खान की तख्त
पहली फिल्म नकारी गई
पहली फिल्म नकारी गई
गौरतलब है कि ये करीना कपूर खान की दूसरी पीरियड फिल्म है। इससे पहले करीना कपूर खान ने शाहरूख खान के साथ असोका की थी जिसमें वो कौरवाकी के किरदार में दिखाई दी थीं। लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने बुरी तरह से नकार दिया था।
करीना कपूर खान की तख्त
अनिल कपूर बनेंगे पिता
अनिल कपूर बनेंगे पिता
दिलचस्प है कि अनिल कपूर के साथ बेवफा में उनकी पत्नी का किरदार निभा चुकीं करीना कपूर खान इस फिल्म में अनिल कपूर की बेटी का किरदार निभाएंगी। करीना ने बताया कि यही तो फिल्मों की और एक्टर की खूबी है। खुद को किसी भी किरदार में ढाल लेना।
करीना कपूर खान की तख्त
दिलचस्प होगी केमिस्ट्री
दिलचस्प होगी केमिस्ट्री
करीना कपूर ने पहले भी एक इंटरव्यू में बताया है कि मुग़ल सल्तनत के बादशाह शाहजहां अपने समय में हर फैसला अपनी बेटी जहांआरा से पूछ कर ही लिया करते थे। जहांआरा, शाहजहां की बेटी थी और सभी औलादों में उनकी सबसे चहेती थीं। करीना कपूर ने कहा कि वो इस किरदार को निभाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। देखना होगा कि उनकी और अनिल कपूर की केमिस्ट्री फिल्म में कैसी दिखती है।
करीना कपूर खान की तख्त
रणवीर सिंह बनेंगे भाई
रणवीर सिंह बनेंगे भाई
फिल्म में करीना कपूर, रणवीर सिंह की बहन का किरदार निभाएंगी। इससे पहले, करीना कपूर को दिल धड़कने दो में रणवीर सिंह की बहन का किरदार ऑफर हुआ था लेकिन उस वक्त तैमूर बहुत छोटे थे और वो इतने दिन तैमूर को छोड़कर क्रूज़ पर शूटिंग नहीं कर सकती थीं।
करीना कपूर खान की तख्त
दो भाईयों के बीच
दो भाईयों के बीच
फिल्म में विकी कौशल भी करीना कपूर के भाई की भूमिका में दिखाई देंगे। तीनों भाई - बहन के बीच की केमिस्ट्री और उनके बीच के बदलते रिश्ते ही फिल्म का आधार बनेगी।
करीना कपूर खान की तख्त
दिसंबर में तख्त
दिसंबर में तख्त
माना जा रहा है कि तख्त दिसंबर 2020 में रिलीज़ होगी और अगर ऐसा होता है तो दिसंबर में करीना कपूर खान के पास दो फिल्में होंगी - करण जौहर की तख्त और आमिर खान के साथ अद्वैत चंदन की लाल सिंह चड्ढा।
करीना कपूर खान की तख्त
कैसा होगा पहला लुक
कैसा होगा पहला लुक
अब जहांआरा के बारे में इतना कुछ सुनने के बाद फैन्स बस करीना कपूर का पहला लुक देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। हालांकि इसमें अभी काफी ज़्यादा समय है। बस करण को ये ध्यान देना होगा कि सेट से कहीं कोई तस्वीर हमेशा की तरह लीक ना हो जाए।