धारावाहिक 'रानी लक्ष्मीबाई' की यह अभिनेत्री अब दिखने लगी है बेहद खूबसूरत, आप भी देखें

भारत में ऐसे कई धारावाहिक है जो ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित होते हैं और उन धारावाहिक में महिलाओं की शक्ति को दिखाया जाता है। आज हम बात कर रहे हैं टेलीविजन धारावाहिक झांसी की रानी के बारे में जो Zee TV पर प्रसारित होता था आपको बता दें कि यह धारावाहिक 18 अगस्त 2009 से 19 जून 2011 तक प्रसारित हुआ। इसके कुल 520 एपिसोड प्रसारित हुए थे। यह धारावाहिक रानी लक्ष्मीबाई की जीवन कथा पर आधारित था इसलिए इस धारावाहिक को लोग काफी पसंद करते थे।
आप सभी को इस धारावाहिक की वह अभिनेत्री जरूर याद होगी जिसने रानी लक्ष्मीबाई की युवावस्था का किरदार निभाया था, उनका किरदार इतना शानदार था कि लोगों ने उनके असली नाम से नहीं बल्कि रानी लक्ष्मीबाई के नाम से जानने लगे थे। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनका असली नाम उल्का गुप्ता है और वह टेलीविजन एक्ट्रेस और बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री है। बता दें कि अलका गुप्ता पहले से काफी बदल चुकी है उन्हें देखकर पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है।
आपको बता दें कि अलका गुप्ता का जन्म अप्रैल 1997 को बिहार में हुआ था लेकिन वर्तमान समय में वह मुंबई में निवास करती है उनके परिवार से उनके पापा और बहन दोनों ही टेलीविजन और फिल्म कलाकार है। अलका गुप्ता ने सबसे पहले टेलीविजन धारावाहिक साथ तेरे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
अलका गुप्ता को झांसी की रानी में शानदार अभिनय करने के परिणाम स्वरुप इंडियन टेली अवार्ड और जी रिश्ते अवार्ड से सम्मानित किया गया था इसके अतिरिक्त उन्होंने कई अवार्ड जीते हैं। आपको बता दें कि अलका गुप्ता करण जौहर की आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 मैं एक सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर भी नजर आ सकती हैं।