बेटी के साथ पार्टी में पहुंची ये मशहूर अभिनेत्री, होठों को देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट
ऊपर वाले ने प्रकृति में हर चीज को सुंदर बनाया है। इंसान भी उसकी बनाई हुई खूबसूरत रचना में से एक है। लेकिन हम में से बहुत से लोग अपनी खूबसूरती, रूप और बयान नक्श से संतुष्ट नहीं होते और इसे बदलना चाहते है। विज्ञान के दौर में अब ये पॉसिबल भी हो गया है, बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियां अपने चेहरे ने मनचाहे बदलाव सर्जरी द्वारा करवा चुकी है। अब जैसे किसी अभिनेत्री का चेहरा बदला बदला नजर आता है लोगों को यही लगता है कि जरूर सर्जरी करवाई गई है।Third party image reference
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी और धर्मेन्द की बेटी Esha स्टार किड होने के कारण हमेशा ही लाइम लाइट में रही। इन्होंने वर्ष 2002 में फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से बॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद कई बड़ी फिल्में जैसे ना तुम जानो ना हम, चुरा लिया है तुमने, क्या दिल ने कहा आदि की, लेकिन इन्हें सफलता फिल्म धूम से मिली। कई फिल्में करने बाद भी करियर आगे नहीं बढ़ पाया तो इन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेकर शादी कर ली और लंबा ब्रेक ले लिया।
Third party image reference
हाल ही में Esha मुंबई में अभिनेता शाहिद कपूर की बेटी मीरा की बर्थडे पार्टी में अपनी बेटी को लेकर पहुंची। Esha खुद दो प्यारी बेटियों की मां है और फिलहाल उन्हीं की परवरिश में व्यस्त हैं। अपनी बड़ी बेटी राध्या को गोद में लिए बिना मेकअप कैजुअल लुक में पार्टी वेन्यू पर नजर आईं तो लोग उनकी खूबसूरती के साथ उनके होंठों को नोटिस किए बिना नहीं रह पाए।
Image source: manav manglani
Esha का चेहरा काफी बदला हुआ लग रहा है, खासकर उनके होंठ बहुत अलग दिख रहे हैं। बेटी की क्यूटनेस की वजह से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों का ध्यान Esha के होंठो पर भी गया। लिप्स का ऐसा लुक देख लोगों ने शक जताया कि उन्होंने अपने होंठों का का कोई ट्रीटमेंट करवाया है। हालांकि सर्जरी से संबंधित कोई खबर फिलहाल मीडिया में नहीं है।
फ्रेंड्स, आपको आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया फॉलो का बटन जरूर दबाएं।

