Breaking News

अगर आँख में हो रही हैं ये समस्याएं तो हो जाईये सावधान, बाद में बहुत पछताना पड़ेगा

बात अगर आँखों की करें तो आँखें हमारे मनुष्य शरीर का सबसे कोमल हिस्सा है. इनका ख्याल रखना हमारे लिए सबसे अधिक आवश्यक है. आँखों में होने वाली छोटी सी परेशानी भी यदि समय रहते ठीक ना की जाए तो आगे चल कर हमे हमेशा के लिए इनसे हाथ धोना पड़ सकता है.  आज हम आँखों से जुडी कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो आँखों के लिए आगे चल कर खतरे की घंटी साबित हो सकती हैं.
आँखों के लिए भी विटामिन बी जरूरी होता है.  यदि विटामिन-बी की कमी हो जाती है तो इसका सीधा असर हमारी आँखों पर पड़ता है. हाल ही में एक शोध किया गया जिससे पता चला कि अमेरिका जैसे विकसित व शक्तिशाली देश में भी 40 फीसदी लोग आँखों की समस्या से परेशान हैं. इस रिसर्च में आई रिपोर्ट से यह बात साबित हुई कि आँखों की अधिकतर बिमारियों के पीछे की वजह विटामिन बी की कमी ही थी. शोधकर्ताओं के अनुसार ऐसा केवल डाइट के पोषण के कारण नहीं हो सकता.
विटामिन बी की कमी से होती है यह समस्याएं
– विटामिन बी की कमी से आँखों में पीलापन आ जाता है.
– इसकी कमी के कारण व्यक्ति को धुंधला यानि ब्लर दिखाई देने लगता है.
– विटामिन बी की कमी के चलते हमें बार बार आँखें झपकने की लत लग जाती है.
– इससे आँखें स्थित रखने में परेशानी आती है.
ऐसे करें विटामिन बी की कमी को दूर
  1. वेजिटेरियन भोजन खाने से विटामिन बी की कमी को पूरा किया जा सकता है.
  2. आँखों की रौशनी तेज़ रखने के लिए मिर्च, गाजर, मीठा आलू, खुबानी, अजवायन के फूल, बटरनट स्‍क्‍वैश आदि का सेवन किया जा सकता है.
  3. सुबह उठ कर ओट्स का नाश्ता करने से विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है. इससे हमारी सेहत भी दरुस्त बनी रहती है.
  4. विटामिन बी की कमी को पूरा करने के लिए अधिक डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे कि दूध, पनीर, मक्खन, दही आदि का सेवन करना शुरू कर दें.