Breaking News

किसी हीरो से कम नही लगता कैटरीना का बॉडीगार्ड, पूरी लगन से करता है कैटरीना की हिफाजत

बॉलीवुड की जानी पहचानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'भारत' को लेकर काफी सुर्खियों में है। फिल्म में निभाए गए अपने किरदार की वजह से लोग उन पर चर्चा कर रहे हैं। कैटरीना कैफ के अभिनय को तारीफ मिल रही है। इस फिल्म में पहली बार कैटरीना कैफ ने कोई अनोखा किरदार निभाया है। फिल्म में उनके किरदार को देखकर लगता है कि कैटरीना कैफ ने अपने किरदार को निभाने में कितनी मेहनत और ईमानदारी की है। उनके शानदार अभिनय की वजह से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। कैटरीना कैफ के साथ साथ आजकल उनका बॉडीगार्ड भी काफी सुर्खियों में है। पिछले कुछ दिनों से कैटरीना के बॉडीगार्ड की हर तरफ चर्चा हो रही है।


दरअसल कैटरीना कैफ को पिछले कुछ दिनों में कई बार अपने बॉडीगार्ड के साथ देखा गया है, जो देखने में काफी स्मार्ट और हैंडसम है। बॉडीगार्ड तो हर एक स्टार रखता है, लेकिन कैटरीना जैसा बॉडीगार्ड बहुत कम स्टार्स के पास ही है। कैटरीना का बॉडीगार्ड सलमान जैसा हैंडसम और स्मार्ट है। उनका बॉडीगार्ड किसी हीरो से कम नहीं लगता है।


कैटरीना कैफ के बॉडीगार्ड का नाम दीपक है। दीपक कैटरीना के अंगरक्षक पिछले साल बने थे। इससे पहले दीपक की जगह कोई और था, लेकिन पिछले 1 साल से दीपक ही कैटरीना की हिफाजत कर रहे हैं। दीपक देखने में भी हीरो लगते हैं और कैटरीना के लिए भी किसी रियल लाइफ हीरो से कम नहीं हैं। वह पूरी लगन के साथ कैटरीना के शरीर की रखवाली करते हैं। जब भी कैटरीना कैफ कहीं स्पॉट होती हैं तो उनके बॉडीगार्ड दीपक की लगन देखने को मिलती है। दीपक हमेशा अलर्ट नजर आते हैं।


आज भी इस एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर भी दीपक कैटरीना कैफ के साथ नजर आए। दीपक कैटरीना के कदम कदम पर साथ चल रहे थे, इसीलिए तस्वीरों में दीपक भी नजर आ रहे हैं। इसी तरह जब भी कैटरीना कैफ स्पॉट होती है तो दीपक भी मीडिया के कैमरे में आ जाते हैं और इसीलिए वो दिन पर दिन लोकप्रिय होते जा रहे हैं।