Breaking News

बिजली का झटका (करंट) लग जाए तो तुरंत करें ये काम, इससे जान भी बच सकती है


 
आज हम आपको बताने वाले हैं कि यदि आपके घर में या पड़ोसी को कभी करंट लग जाए तो आपको क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनकी जान बच सकें। आइए जानते हैं
1.अगर किसी व्यक्ति को करंट लग जाए तो आप उसे हाथों से ना छुएं। आप शांत रहें और किसी लकड़ी के डंडे या प्लास्टिक की चीज से उस व्यक्ति को करंट की चपेट से छुड़ाने की कोशिश करें। इससे किसी व्यक्ति की जान बच सकती है।

 
2.अगर आपको कहीं बिजली का मेन स्विच दिख रहा हो तो आप सबसे पहले मेन स्विच बंद कर दें। करंट से बचने के लिए हर व्यक्ति को अपने घर में तीन पिन वाले प्लग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे करंट आपके शरीर में गुजरने से पहले उस तीसरे पिन वाले प्लग के जरिए जमीन में पहुंच जाता है।

 
3.जब व्यक्ति करंट की चपेट से निकल आए, तो आप उसे सीधा लिटा दें। उसके एक हाथ को सिर के नीचे रखें और दूसरे को आगे रहने दें। इसी तरह एक पैर को सीधा रखें और दूसरे पैर को मोड़ दें। इससे उसे कुछ समय में उस व्यक्ति को होश आ जाएगा।

 
4.अगर किसी व्यक्ति की सांसे धीमी चल रही है तो आप डॉक्टर की सलाह से कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन दे सकते हैं। इससे व्यक्ति की सांसे दोबारा से चलने लगेंगी और उस व्यक्ति की जान बच सकती है।