Breaking News

इस शख्स को कुचला था सलमान खान की कार ने, आज है इस हाल में

दोस्तों जैसा कि आपको पता ही होगा कि एक समय में सलमान खान ने नशा करके अपनी कार से मुंबई में रोड के फुटपाथ पर सोए हुए पांच आदमियों पर अपनी कार चला दी थी। इस मामले में कोर्ट ने तो उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया है। लेकिन सलमान खान की कार से कुचलने वाले एक शख्स की हालत आज भी बेहद नाजुक हैं। आज हम आपको उस शख्स से मिलवाएंगे।


google
2002 की साल में 28 सितंबर के दिन सलमान खान की कार ने जिन पांच लोगों को कुचल दिया था। उसमें से एक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रहने वाले मोहम्मद कलीम थे। आप नीचे की तस्वीर में उसके घर का हाल देख सकते हैं। मोहम्मद के घर में खाने वाले लोग ज्यादा है और कमाने वाले लोग कम। कलीम ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि सनसनाती हुई गाड़ी उस पर से और उसके मित्रों के ऊपर से चलती हुई निकल गई थी।


google
मोहम्मद का एक मित्र तो वहीं पर मर गया था। जबकि कलीम को शरीर पर बहुत सारी गहरी चोटें आई थी। उसके हाथ, पीठ और पैर पर गंभीर चोटें आई थी। मुंबई में इलाज लेने के बाद वह गांव चला गया था। क्योंकि वह एक्सीडेंट की वजह से काम करने लायक नहीं रहा था। आज भी वह बहुत कम समय के लिए खड़ा रह पाता है।


google
मोहम्मद कलीम को सरकार की तरफ से सहायक के रूप में डेढ़ लाख रुपए मिले थे, जो उसके इलाज में ही खर्च हो गए। एक्सीडेंट के बाद उसके परिवार की हालत बेहद नाजुक है। वह आज भी कोई भारी काम नहीं कर सकते हैं, जिसकी वजह से उनके घर की आर्थिक परिस्थिति बहुत बिगड़ चुकी है।