Breaking News

कपूर और बच्चन परिवारों में शोक की लहर, इस खास सदस्य का हुआ निधन

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की बहन ऋ​तु नंदा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर दी।

रिद्धिमा कपूर ने अपनी बुआ के गुजर जाने पर इंस्टा पर पोस्ट लिखा और कहा कि "सबसे दयालु और सज्जन लोग जिनसे मैं मिली हूं - वे आपको फिर दोबारा वैसा महसूस नहीं कराते जैसे आप पहले किया करते थे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"


बता दें ऋतु नंदा राज कपूर की बेटी हैं। साथ ही उनका बच्चन परिवार से भी गहरा ताल्लुक हैं, क्योंकि वह अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा की सास हैं। इस प्रकार देखा जाए तो ऋ​तु अमिताभ की समधन हुईं।