कुछ साल पहले ऐसी दिखती थी खुशी कपूर, आज देखकर यकीन नहीं करोगे
90 के दशक की मशहूर अभनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बीते वर्ष 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके पश्चात से उनकी छोटी बहन खुशी कपूर के भी बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर कयास लगाए जाते रहे हैं। बीते वर्ष जाह्नवी कपूर के डेब्यू से पहले ही एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया था. जाह्नवी ने तो डेब्यू कर लिया है और सफल भी रही है पर ख़ुशी कपूर का डेब्यू कैसा रहता है ये वक्त ही बताएगा।
ख़ुशी कपूर का जन्म वर्ष 2000 में हुआ था ख़ुशी अभी 18 वर्ष की है बीते वर्ष स्टार किड्स काफी चर्चा में रहे है. जिसके चलते ख़ुशी ने भी अपना पहनावा और स्टाइल में बदलाव किया है अगर कुछ साल पहले की बात करें तो ख़ुशी बिलकुल आम लड़कियों की तरह दिखती थी. लेकिन अब काफी बदलाव आ गया है.
हाल ही में आई खबरों की माने तो खुशी कपूर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ऑपोजिट करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। करण जौहर कई स्टार किड्स को फिल्मों में लांच कर चुके है और इस समय के कई बड़े फ़िल्मी सितारे करण जौहर की फिल्मों से ही लांच हुए है। अब देखना होगा की आर्यन खान और ख़ुशी कपूर के टैलेंट को करण जौहर का निर्देशन कितना खरा उतर पाता है। आपको यह तस्वीरें कैसी लगी कमेंट करके बताए ऐसी पोस्ट के लिए फॉलो करना ना भूलें