Breaking News

बिना शादी के मां बनी थीं ये एक्ट्रेस, अब सुधारना चाहती हैं गलती, खोले कई राज

बॉलीवुड इंडस्ट्री में संघर्षों की कहानी तो अक्सर ही सुनने को मिल जाती है. यहां पर करियर बनाने से लेकर निजी रिश्तों तक हर जगह संघर्ष दिखाई दे जाता है. हाल ही में एक दिग्गज एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर स्ट्रगल की कहानी बयान की है. ये एक्ट्रेस स्ट्रॉन्ग वूमेन और सिंगल मदर के तौर पर पहचानी जाती हैं. लेकिन इस मजबूती तक पहुंचना इनके लिए आसान नहीं था. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की. उन्होंने बिना शादी के अपनी बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) को जन्म देने और उसे पालने से जुड़े संघर्षों का दर्द बयान किया है.

नीना गुप्ता ने हाल ही में मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है और कई राज भी खोले हैं. उन्होंने कहा- 'अगर मुझे अपनी जिंदगी में की हुई एक गलती सुधारने का मौका मिलता तो मैं कभी बिना शादी के मां नहीं बनना चाहती.' उन्होंने आगे कहा, 'हर बच्चे को दोनों पेरेंट्स की जरूरत होती है. मैं हमेशा मसाबा के साथ ईमानदारी से सब शेयर करती रही इसलिए हमारे रिश्ते पर इसका असर नहीं हुआ. लेकिन उसने भी संघर्ष किया है.'




बता दें कि नीना गुप्ता 1980s के दौर में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में रही थीं. विवियन रिचर्ड्स के साथ ही उन्होंने बेटी मसाबा गुप्ता को भी जन्म दिया था. नीना और विवियन ने कभी शादी नहीं की. नीना ने अपनी बेटी को सिंगल मदर के तौर पर अकेले ही पाला. आज मसाबा गुप्ता जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं और फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं.



वहीं 60 वर्षीय नीना गुप्ता अब अपनी सेकेंड इनिंग जमकर इंजॉय कर रही हैं. वो 2018 में आई फिल्म 'बधाई हो' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. इस अवॉर्ड पर नीना खुद भी हैरान हैं. वो कहती हैं, 'जरा सोचिए मेरी उम्र में वो अवॉर्ड जीतना जो कई बार यंग और लीडिंग एक्ट्रेस भी नहीं जीत पातीं. अगर आप बूढ़े हैं तो ज्यादा से ज्यादा सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में ही अवॉर्ड ले पाते हैं.'


इन दिनों नीना, कंगना रनौत के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'पंगा' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में वो कंगना रनौत की मां के किरदार में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा नीना के पास कबीर खान की '83' और निखिल आडवाणी की एक फिल्म भी है.