जब बॉलीवुड सितारों ने सरेआम किस करके खड़े किए विवाद, एक ने तो बेटी को ही कर लिया किस
हमारे देश में बॉलीवुड सितारों की हरकत बहुत जल्द चर्चा में आ जाती है। अक्सर इन सितारों से ऐसी गलती हो जाती है, जिसके लिए इन्हें बहुत ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने वाले हैं, जो भारत जैसे देश में आम बात नहीं है। इनके सामने आने के बाद जमकर विवाद और हंगामा हो चुका है। इन्हें देखकर पूरे देश में इतना बवाल हुआ कि कई लोगों को माफी तक मांगनी पड़ी।
1. शिल्पा शेट्टी और मंदिर का पुजारी
इस बार जब शिल्पा शेट्टी मंदिर में गई थीं तो वहां पर मौजूद मंदिर के पुजारी ने शिल्पा को किस कर लिया था। इस तस्वीर को देखने के बाद मंदिर के पुजारी और शिल्पा शेट्टी की लोगों ने जमकर आलोचनाएँ की थीं।
2. शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे
जब रिचर्ड गेरे अपनी किसी फिल्म की शूटिंग को लेकर हिंदुस्तान आए थे, उस दौरान एक फंक्शन में रिचर्ड जबरदस्ती शिल्पा को किस करने लग गए थे। शिल्पा की इस तस्वीर को लेकर भी काफी विवाद हुए थे। इसके लिए शिल्पा और रिचर्ड को माफ़ी मांगनी पड़ी।
3. राखी सांवत और मीका सिंह
ड्रामा क्वीन राखी सांवत के बर्थडे वाले दिन बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने राखी को मीडिया के सामने ही लिप किस कर लिया था। वहां पर जितने भी लोग थे, सभी हैरान हो गए थे।
4. पूजा भट्ट और महेश भट्ट
महेश भट्ट और पूजा भट्ट की इस लिप किस तस्वीर से पूरे देश में बवाल मच गया था। इस तस्वीर के बाद पूजा भट्ट और महेश भट्ट के बाप-बेटी के रिश्ते पर भी सवाल उठने लगे थे। बाप-बेटी के इस लिपलॉक की हर किसी ने आलोचना की थी।
5. बिपाशा बसु और क्रिश्चियन रोनाल्डो
क्रिश्चियन रोनाल्डो ने बिपाशा बसु को सरेआम किस कर लिया था, जिसके बाद इस बात पर खूब विवाद हुआ था। यहाँ तक कि उनका जॉन अब्राहम से ब्रेकअप तक हो गया था।




