Breaking News

बॉक्स ऑफिस पर छाया अक्षय-करीना का जादू


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) , कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म गुड न्यूज 27 दिसंबर को रिलीज हुई थी। दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा रही है। रिलीज के केवल 6 दिनों में फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये के पार हो गई थी।
अब फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि रिलीज के एक हफ्ते के भीतर फिल्म ने दुनियाभर में 201.57 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। उन्होंने फिल्म से जुड़ी एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि एक हफ्ते में देश में फिल्म ने कुल 127.90 करोड़ रुपये की कमाई की।
बॉलीवुड के सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले एक्‍टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) 9 साल बाद इस फ‍िल्‍म में साथ आए हैं। फ‍िल्‍म में दो जोड़े हैं, एक करीना अक्षय और दूसरे कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ।
बता दें कि फिल्म की कहानी अक्षय- करीना और कियारा दिलजीत के आसपास घूमती है। ये दोनों कपल बच्चा चाहते हैं जिसके लिए आईवीएफ टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हैं। लेकिन एक ही सरनेम होने की वजह से दोनों के सैंपल बदल जाते हैं। जिसके बाद फिल्म में मजेदार मोड़ आता है जो दर्शकों का मनोरंजन करता है। राज मेहता के डायरेक्शन में बनी फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज हुई थी।