राखी सावंत ने किया कबूल- हां मैंने कर ली है एनआरआई से शादी, जानिए पूरी बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने अंतत: अपनी शादी की बात को स्वीकार कर लिया है। हाल ही मेंं राखी सावंत की कुछ ऐसे फोटो सोशल मीडिया पर आए थे, जिनमें वह दुल्हन के वेश में नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि राखी सावंत ने शादी कर ली है लेकिन राखी सावंत ने इस बात से इनकार किया। अब राखी सावंत ने शादी की बात को मान लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राखी सावंत ने स्पॉट बॉय वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शादी करने की बात स्वीकार की है। राखी सावंत ने बताया कि मैंने यूके निवासी एनआरआई रितेश के साथ विवाह कर लिया है। मेरे पति विवाह के बाद यूके चले गए हैं। मुझे वीजा मिलने वाला है। वीजा मिलने के बाद मैं अपने पति के पास जाऊंगी। मुझे बहुत बेहतरीन पति मिला है। इसके लिए मैं जीसस की आभारी हूं।
राखी सावंत ने बताया कि भारत में मेरा आना जाना लगा रहेगा। भारत में मैं उस काम को करूंगी, जो मुझे मिलेगा।
राखी ने बताया कि रितेश ने मुझे एक इंटरव्यू में देखा था। बस वह तभी से मेरे प्रशंसक हो गए। उन्होंने मुझे एक संदेश भेजा। फिर मैसेज के जरिए हम बात करने लगे। इसके बाद हमारी दोस्ती हुई। बाद में बात आगे बढ़ी।
