ऐसे सितारे जिन्हें आप कभी सुपरस्टार कहते थे, लेकिन आज कोई नहीं जानता
फिल्म इंडस्ट्री में लोग अपना करियर बनाने के लिए काफी ज्यादा कड़ी मेहनत करते हैं जिनमें से बहुत से लोग सफल हो जाते हैं लेकिन बहुत से लोगों को निराश घर लौटना पड़ता है लेकिन आज हम अपने इस लेख में ऐसी सितारों के ऊपर चर्चा करेंगे जो कभी सुपरस्टार कहे जाते थे लेकिन आज वह गुमनामी के अंधेरे में जी रहे हैं और शायद लोग अब उन्हें भूल भी चुके हैं।
मीनाक्षी शेषाद्री
Third party image reference
मीनाक्षी को आप अच्छी तरह से जानते होंगे क्योंकि मीनाक्षी ने हीरो, घायल, दामिनी, घातक, शहंशाह, तूफान, दिलवाला जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर बहुत ही जल्दी सुपरस्टार का तमगा हासिल कर लिया था लेकिन उन्होंने अचानक से बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ दिया और फिर बाद में खबर आई कि उन्होंने शादी कर अपना घर विदेश में बसा लिया है।
राहुल रॉय
Third party image reference
फिल्म आशिकी से रातों-रात सुपरस्टार बन चुके राहुल रॉय के बारे में आप तो जानते ही होंगे। राहुल रॉय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी ज्यादा चली थी कि राहुल रॉय को एक साथ कई फिल्मों के ऑफर मिले थे और शायद इसी गलती की वजह से राहुल रॉय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाए और उन्हें बाद में फिल्म मेकर्स को कुछ अमाउंट वापस भी करना पड़ा था फिलहाल राहुल गुमनामी के अंधेरे में हैं।
अनु अग्रवाल
Third party image reference
अनु अग्रवाल को भी आशिकी फिल्म ने ही सुपरस्टार बनाया था। इसके बाद अनु अग्रवाल लगातार 6 वर्षों तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं लेकिन धीरे-धीरे लोग उन्हें नापसंद करने लगे लेकिन इसी के कुछ समय बाद एक एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल कोमा में चली गई थीं फिलहाल अनु अग्रवाल योगा सिखाकर अपना जीवन यापन कर रहीं हैं।
स्नेहा उल्लाल
Third party image reference
ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वालीं स्नेहा ने सलमान खान के साथ लकी फिल्म से डेब्यू किया था लेकिन इस सब के बावजूद इनका बॉलीवुड करियर ज्यादा खास नहीं रहा और फिलहाल स्नेहा उल्लाल इस इंडस्ट्री से कोसों दूर हैं और वह विदेश में रहकर अपना जीवन यापन कर रही हैं।



