Breaking News

आसमान छूकर भी जमीन से नहीं टूटा नाता! मामूली पार्क में खुशनुमा पल बिताती दिखी यह अभिनेत्री

किसी महान इंसान ने एक बात कही है- दुनिया की सारी दौलत मिलाकर भी तुम अपनी जिंदगी का एक पल नहीं खरीद सकते। इस कथन में जिंदगी की एक पल की कीमत अनंत बताई गई है और इस शानदार बात को हमारे बॉलीवुड के कुछ कलाकार बहुत अच्छी तरीके से समझते हैं, जिसमें से अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी शामिल हैं। आसमान को छू चुकी जैकलीन फर्नांडिस का आज भी जमीन से नाता नहीं टूटा है, हाल ही में उन्होंने इस बात को साबित किया।


बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दे चुकी जैकलिन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पैसा और शोहरत दोनों उनके पास है। पूरी दुनिया में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है लेकिन बावजूद इसके वह जमीन से जुड़कर रहना ही पसंद करती हैं। आसमान छू चुकी इस अभिनेत्री का जमीन से नाता नहीं टूटा है, तभी तो जैकलीन किसी आलीशान जगह में घूमने की बजाय हाल ही में एक मामूली से पार्क में खुशनुमा पल बिताती नजर आईं।


बांद्रा स्थित एक साधारण पार्क में जैकलीन फर्नांडिस अपनी टीम के साथ पहुंची। पार्क में मौजूद एक सीट पर उन्हें बैठे हुए देखा गया। इस सीट पर बैठकर जैकलीन ने कई तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्हें पोज देते हुए साफ देखा जा सकता है। इस अभिनेत्री का यह मामूली अंदाज देखकर लोग उनके दीवाने हो रहे हैं।


आजकल बॉलीवुड की यह सितारा आम लोगों की तरह जिंदगी जीना पसंद कर रही है। पिछले दिनों उन्होंने एक साधारण नाव पर सफर किया। अपनी टीम के साथ वह साधारण नाव पर सफर करती नजर आई थी। इस दौरान उन्हें अपना मुंह भी छिपाना पड़ा क्योंकि अगर वह लोगों की पहचान में आ सकती थीं।
श्रीलंका से आकर भारत में बसने वाली अभिनेत्री जैकलीन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म अलादीन से की थी। उन्हें असली पहचान फिल्म मर्डर 2 ने दी। सलमान खान की फिल्मों से भी इस अभिनेत्री को खास पहचान हासिल हुई। अब तक वह कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए काम कर चुकी हैं और कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर व्यस्त है।