वजन घटाकर दोगुनी खूबसूरत हो गई है टीवी की महक, तारीफ के लिए अल्फाज कम पड़ जाएंगे
अभिनेत्री समीक्षा जयसवाल ने सिर्फ एक मात्र टीवी सीरियल में काम किया है, जिसका नाम है 'जिंदगी की महक'। करीब 1 साल पहले बंद हो चुके इस सीरियल में महक का किरदार निभाने वाली समीक्षा आज भी घर-घर में महक के नाम से जानी जाती हैं। समीक्षा को किस्मत से यह सीरियल मिला था। उनकी क्यूटनेस और खूबसूरती को देखकर ही मेकर्स ने उन्हें यह सीरियल ऑफर किया था। इस सीरियल में काम करने के बाद वो रातों-रात स्टार बन गई।
रातों-रात स्टार बनने वाली समीक्षा को सीरियल बंद होने के बाद किसी दूसरे सीरियल का ऑफर नहीं आया, इसलिए वह लंबे समय तक पर्दे से गायब रही, लेकिन अब वह टीवी की दुनिया में अपनी वापसी कर रही हैं। वह एक नया शो लेकर आ रही है। उनके नए शो का नाम 'बहू बेगम' है, जो 15 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।
छोटे पर्दे से लंबे ब्रेक के बाद समीक्षा पहले से काफी स्लिम हो गई हैं। साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है। वजन कम करने के बाद वह और भी खूबसूरत और हसीन दिखने लगी हैं। वह इतनी खूबसूरत हो चुकी हैं कि तारीफ करने के लिए अल्फाज कम पड़ जाएंगे। पहले वह सिर्फ क्यूट और खूबसूरत नजर आती थी, लेकिन अब वह दुगनी खूबसूरत और क्यूट हो चुकी हैं। वजन और खूबसूरती के साथ-साथ उनके स्टाइल में भी बदलाव आ चुका है।
यह अभिनेत्री जितने समय तक छोटे पर्दे से गायब रही, उतने समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही। समीक्षा लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रही। उन्होंने फैंस को महसूस नहीं होने दिया कि वह टीवी से गायब चल रही है। वह फैंस के साथ अक्सर लाइव आती थी और अपनी खूबसूरत तस्वीरों को साझा करती रहती थीं।
ऐसा कहा जाता है कि समीक्षा जयसवाल ने सीरियल 'जिंदगी की महक' खुद छोड़ दिया था। उनके फैसले के बाद ही मेकर्स ने इस सीरियल को बंद करना ठीक समझा। रिपोर्ट की मानें तो सीरियल के सेट पर लीड एक्टर करण वोहरा की बीवी ने सरेआम समीक्षा को थप्पड़ मार दिया था। समीक्षा करण वोहरा से दिल लगा बैठी थी, करण की बीवी को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने सेट पर आकर अफरा-तफरी मचा दी और समीक्षा को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद ही समीक्षा ने शो छोड़ने का फैसला किया था।


