Breaking News

वाइट ड्रेस में साफ दिखाई दिए इस अभिनेत्री के एब्स, पहुंची थी सोनम की बर्थडे पार्टी में

कल 9 जून को सोनम कपूर ने अपना बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया | इन्होंने अपने बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी बड़ी हस्तियों को इनवाइट किया था वहां सितारों का जमावड़ा लग गया सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में उनके पति आनंद अहूजा, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, मलाइका अरोड़ा, अनन्या पांडे, वरुण धवन, शनाया कपूर, करण जौहर और करिश्मा कपूर जैसे कई सितारे नजर आए थे, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी जाह्नवी कपूर ने अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीत लिया |


आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि जाह्नवी कपूर सोनम कपूर के बर्थडे पार्टी में वाइट कलर का टाइट ड्रेस पहनकर पहुंची थी जिसमें वह बेहद ही हॉट लग रही थी और इनके एब्स साफ नजर आ रहे हैं| जैसे की आप सभी को पता ही होगा कि कैटरीना कैफ ने 'भारत' फिल्म के प्रमोशन के दौरान नेहा धूपिया के शो में जाह्नवी कपूर के शॉर्ट ड्रेस को लेकर टिप्पणी की थी उसके बाद सोनम कपूर में अभी अपने अंदाज में उनका रिप्लाई दिया था |


जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की नई नवेली और टैलेंटेड अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह एक फैशन क्वीन भी होती जा रही है वह हमेशा अपने लुक से लोगों का दिल लूट लेती है | सोनम के बर्थडे पार्टी में भी कुछ ऐसा ही हुआ | वाइट कलर के ड्रेस में और बिखरे हुए बालों में जाह्नवी कपूर किसी परी से कम नहीं लग रही थी और इनका यह अवतार लोगों के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है | इसके अलावा सोनम कपूर ने अपने बर्थडे पर व्हाइट टॉप और सिल्वर कलर का स्कर्ट पहना हुआ था और गले में नेकलेस था जो उनका लुक पूरा कर रहा था |


बर्थडे पार्टी में करिश्मा कपूर की स्टाइलिश लुक में नजर आई थी लेकिन सबकी निगाहें बस नई नवेली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर पर ही टिकी थी आपको बता दें कि 'धड़क' फिल्म से डेब्यू करने वाली यह अभिनेत्री इन दिनों करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'तख्त' की तैयारी में लगी हुई है यह एक बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म होने वाली है जिनमें जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएगी |