Breaking News

पहला पति रोज मारता था, दूसरा करता था मनमानी, मर्दों पर से उठ चुका है इस अभिनेत्री का भरोसा

शादी टूटना या तलाक होना ग्लैमर जगत के लिए कोई नई बात नहीं है। पहले भी होता था और अब भी होता है। ग्लैमर जगत में शादियां तो बड़े धूमधाम से होती हैं लेकिन कुछ ही दिनों बाद उस शादी को करने वाला कपल तलाक लेने के लिए कोर्ट पहुंच जाता है। ऐसी कई टीवी अभिनेत्रियां हुई है, जो तलाक से गुजर चुकी है। किसी को सिर्फ एक तो किसी को दो-दो तलाक से गुजरना पड़ा है। कई अभिनेत्रियां दो-दो तलाक से गुजर चुकी हैं। स्नेहा वाघ भी उनमें शामिल हैं।स्नेहा कोई नई नवेली अभिनेत्री नहीं है बल्कि अरसे से टीवी के लिए काम कर रही हैं। वह छोटे-मोटे रोल्स में टीवी सीरियलों में देखी जाती हैं। स्नेहा वाघ टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। इनके पूरी दुनिया में लाखों की संख्या में चाहने वाले हैं। स्नेहा को मुख्य रूप से टीवी सीरियल 'ज्योति' में ज्योति नामक रोल निभाने के लिए जाना जाता है। इन्होंने कई अन्य टीवी सीरियलों के लिए भी काम किया है।

 
स्नेहा का टीवी करियर तो बहुत अच्छा रहा है लेकिन उनकी शादीशुदा लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। उन्होंने पहली शादी एक मराठी एक्टर से की थी। कुछ साल बाद उन्होंने पहले पति से इस वजह से तलाक ले लिया क्योंकि उनके साथ रोजाना मारपीट करता था। पहले पति से तलाक लेने के बाद स्नेहा ने साल 2015 में इंटीरियर डिज़ाइनर अनुराग सोलंकी से विवाह किया। उनका दूसरा विवाह भी ज्यादा दिन चल नहीं सका। स्नेहा ने दो साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि दूसरे पति से वह तलाक की अर्जी दे चुकी हैं। इसका मतलब अब तक उनका दूसरा तलाक भी हो चुका होगा।

 
आपको बता दें इस स्नेहा की दूसरी शादी घरेलू हिंसा की वजह से टूटी थी। इंटरव्यू में इस अभिनेत्री ने अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर खुलकर बातचीत की थी और दूसरे पति से अलग होने की वजह सांकेतिक तौर पर बताई थी। बातों बातों में उन्होंने यह कहा था कि, आदमी अपने से ज्यादा स्ट्रॉन्ग औरतों के साथ रहने में इनसिक्योर महसूस करते हैं। ऐसा में सही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस अभिनेत्री ने दूसरे पति की मनमानी या आचरण से परेशान होकर ही तलाक लिया होगा।
स्नेहा के मुताबिक उनकी पहली शादी तब हुई थी जब वह 19 साल की थी। जब उनका पहला तलाक हुआ था तो उन्होंने सोच लिया था कि अब वह दूसरी शादी नहीं करेंगी। तब उनका मर्दों पर से थोड़ा भरोसा उठ गया था और इसीलिए उन्होंने दूसरी शादी ना करने का फैसला किया था, लेकिन खुशहाल जिंदगी की खातिर उन्होंने दूसरी शादी की। अफसोस उन्हें दूसरी बार भी धोखा मिला। अब तो कहीं ना कहीं इस अभिनेत्री का मर्दों से पूरा भरोसा उठ चुका है।