Breaking News

अमेरिका में इस आलीशान बंगले की मालिकन हैं सनी लियोन, यकीन ना हो तो देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन भले ही एक सुपरहिट हीरोइन नहीं बन पाई हों, मगर पॉप्युलैरिटी के मामले में आज वो किसी से कम नहीं है। अपनी लुक और निजी जिंदगी को लेकर वे अक्सर अपने फैंस के बीच चर्चाओं में रहती हैं।


सनी एक अच्छी एक्ट्रेस, पत्नी, मां होने के साथ-साथ एक अच्छी बिजनेस वुमैन भी हैं। लेकिन आज की इस पोस्ट में हम आपको सनी की संपत्ति के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में आम इंसान सपने में भी नहीं सोच सकता। हम आपको सनी के बंगले की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे।


करनजीत कौर उर्फ़ सनी पिछले कुछ सालों से भारत में रह रही हैं, इससे पहले वो अमेरिका में रहती थीं। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में सनी का बंगला भी है जो कि बेहद खूबसूरत है।


1-एकड़ क्षेत्र में फैला उनका ये बंगला लॉस एंजेलिस में है। 5-बीएचके वाला उनका ये घर बेहद ही खूबसूरत है। एक्ट्रेस और उनके पति, डैनियल वेबर के पास यह संपत्ति है जो शर्मन ओक्स में बेवर्ली हिल्स से 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। सनी ने घर की ये तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर अपने फैंस के साथ साझा की हैं।
घर में है बप्पा की मूर्ती


सनी और डेनियल ने इस खूबसूरत बंगले में भगवान गणेश की एक एक सुंदर मूर्ति भी है, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में सनी और डेनियल भगवान की मू्र्ति लिए दिखाई दे रहे हैं।


जानकारी के लिए बता दें कि सनी इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। काम के साथ-साथ वो फैमिली को बराबर टाइम दे रही हैं। बता दें कि 2017 में सनी ने बेटी निशा सिंह वेबर को गोद लिया था।
वहीं 2018 में एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए दो बेटों अशर और नोआ सिंह वेबर की मां भी बनीं। गौरतलब है कि सनी अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ समय बिताती हैं।


आए दिन फैमिली के साथ सुनी की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोकोकोला' में नजर आने वाली हैं।