Breaking News

बाप और चाचा है करोड़पति, लेकिन बेटी पसंद करती है साधारण लुक में रहना, यकीन नही तो खुद देखे

पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड स्टार किड्स का जलवा देखने को मिल रहा है। ऐसे बहुत से स्टार किड्स है जो सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों की वजह से लाखों लोगों की दिलों की धड़कन बन चुकी है। कुछ ने तो अभी तक बॉलीवुड मे डेब्यू भी नही किया है। लेकिन फिर भी इनकी खूबसूरती अभी से लोगों का ध्यान खींच रही है। ऐसा ही एक नाम है शनाया कपूर का जो आजकल कुछ ज्यादा सी सुर्खियों मे बनी रहने लगी है।


पहले तो आपको बता दे कि शनाया कपूर बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी है। और उनके चाचा बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अनिल कपूर है। शनाया कपूर 19 वर्ष की है उनका जन्म 3 नवंबर 1999 को हुआ है। शनाया की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। क्योंकि उनका ड्रेसिंग सेंस लोगों को काफी पसंद आने लगा है।


बीते दिन शनाया कपूर को डांस प्रैक्टिस करके बाहर निकलते हुए देखा। इस दौरान वह व्हाइट रंग की देसी ड्रेस पहने काफी खूबसूरत और प्यारी लग रही है। देसी अवतार मे शनाया की खूबसूरती वाक्य देखने लायक है। क्योंकि इस ड्रेस को पहनने के बाद वह सचमुच किसी अप्सरा से कम नही लग रही है। इंटरनेट पर शनाया कपूर की ये खूबसूरत तस्वीरें जोरो शोरो से वायरल हो रही है।


आएं दिन शनाया कपूर का डांस क्लास के बाहर स्पॉट होना इस बात का संकेत देता है कि शनाया कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड मे डेब्यू कर सकती है। और बॉलीवुड अभिनेत्रियों मे एक और स्टार किड्स का नाम जुड़ जायेगा। कुछ दिनों पहले शनाया कपूर अपनी बेस्ट फ्रैंड सुहाना खान और अनन्या पांडे संग देर रात पार्टी करती हुई स्पॉट हुई थी। उनके साथ शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी नजर आयें थें। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।