विद्या बालन की छोटी बहन हैं साउथ की ये प्रसिद्ध अभिनेत्री, नाम जानकर लगेगा झटका !
विद्या बालन आज बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी हैं. आखिरी बार इनको फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ में देखा गया था. क्या आप जानते हैं कि विद्या की एक बहन भी हैं जो दिखने में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं. उनकी बहन साउथ फिल्म उद्योग की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं. तो चलिए जानते है उनके बारे में-
साउथ फिल्म की अभिनेत्री प्रियामणि विद्या की बहन हैं. प्रियामणि विद्या बालन की सेकंड कजिन हैं. प्रियामणि उम्र में विद्या से 5 वर्ष छोटी हैं. दक्षिण में प्रियामणि एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं. इनकी पहली डेब्यू फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास सफलता नहीं थी, लेकिन बाद में आई उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.
आज उनके पास एक से एक सुपरहिट फिल्में हैं. प्रियामणि अब तक तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. बॉलीवुड फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में उनका एक आइटम गाना भी था. फिल्म के सांग ‘वन टू थ्री फोर’ में वह शाहरुख़ खान के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आई थीं. आज के इस लेख में हम आपके लिए इनकी कुछ खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें लेकर आये हैं.
इन तस्वीरों को देखकर यकीनन आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे. जब ये अभिनेत्री एक आइटम गाने से सबका दिल चुरा सकती हैं तो जरा सोचिये यदि वह बॉलीवुड में आ जाए तो क्या हो सकता है. वैसे, वह दिन दूर नहीं है जब वह हमें बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देंगी.



