Breaking News

यह फेमस एक्टर बन गया बाप, गर्लफ्रेंड ने बिना शादी किए दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुड में बिना शादी किए मां-बाप बन जाना कोई नई बात नहीं है। कई अभिनेता और अभिनेत्रियां शादी से पहले ही मां-बाप बने हैं। इस क्रम मेंं नया नाम जुड़ गया है बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी प्रेमिका गैब्रिएला का।
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने अभी तक शादी नहीं की है। ये दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में चल रहे हैं। इसका नतीजा गैब्रिएला के मां बनने के रूप मेंं सामने आया है। गैबिएला 100 सबसे सेक्सीएस्ट महिलाओं में शामिल की गई हैं।

 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गैब्रिएला की सिजेरियन डिलीवरी मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुई, जहां उसने बेटे को जन्म दिया है। इस अवसर पर साउथ अफ्रीका से आए गैब्रिएला के परिजन भी मौजूद थे।
गैब्रिएला के मां बनने की खबर उस समय सार्वजनिक हुई, जब फिल्मकार जेपी दत्ता की पुत्री निधि दत्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट इस बारे में पोस्ट लिखी। निधि दत्ता ने लिखा कि अर्जुन रामपाल, बच्चे के जन्म पर बधाई। ईश्वर आपको सुखपूर्वक रखे।
अर्जुन रामपाल इससे पहले दो बेटियोंं के पिता हैं। ये बेटियां उनकी पत्नी मेहर जेसिया से हुई। मेहर जेसिया से अर्जुन रामपाल ने 20 साल पहले विवाह किया था। पिछले ही साल उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद अर्जुन गैब्रिएला के नजदीक आए।
अर्जुन रामपाल और उनकी प्रेमिका गैब्रिएला लंबे समय से रिलेशनशिप में चल रहे हैं। अर्जुन रामपाल ने न तो अपनी रिलेशनशिप को छिपाया और न ही गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी को छिपाने को कोशिश की। अप्रेल महीने में अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर बता दिया था कि गैब्रिएला गर्भवती है।
अर्जुन रामपाल और उनकी प्रेमिका गैब्रिएला के प्यार के फलस्वरूप एक बेटी संसार में आ गई है लेकिन वह दोनों विवाह कब करेंगे, इस बारे मेंं अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। न तो इस बारे में अर्जुन रामपाल ने कुछ बताया है और न ही गैब्रिएला ने कोई जानकारी शेयर की है।