इस एक्टर ने गर्भवती पत्नी को बुरी तरह पीटा, पत्नी ने फेसबुक पर दिखाए चोटों के निशान
इस फेमस एक्टर पर उसी की पत्नी ने बुरी तरह पिटाई और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए अपनी व्यथा सुनाई है। पाकिस्तान के इस एक्टर की पत्नी ने फेसबुक पर अपनी व्यथा कथा लिख डाली। साथ ही, कुछ फोटो भी शेयर किए हैं, जिनमें पत्नी के हाथ और चेहरे पर चोटों के निशान दिख रहे हैं।
जिस एक्टर पर पत्नी ने इस तरह के आरोप लगाए हैं, उस एक्टर का नाम है मोहसिन अब्बास हैदर। मोहसिन अब्बास हैदर न केवल पाकिस्तान का नामी एक्टर है, बल्कि सिंगर भी है।
मोहसिन अब्बास हैदर की पत्नी फातिमा ने फेसबुक पर लिखा है कि मैंने 26 नवंबर 2018 को मोहसिन अब्बास हैदर को धोखा देते हुए पकड़ लिया था। जब मैंने हैदर से इस बारे में पूछा तो वह मेरी पिटाई करने लगा। उसने मेरे गर्भवती होने की भी परवाह नहीं की। उसने मेरे बाल नोंच लिए। धरती पर घसीटता रहा। मेरे चेहरे पर मुक्के मारे। मुझे दीवार पर पटका।
फातिमा ने लिखा है कि इतना सब होने के बावजूद मैंने होने वाली संतान क वास्ते रिश्ते को निभाते रहने के लिए सोच लिया। मैंने 20 मई 2019 को सिजेरियन डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया। जब मैं लाहौर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में दर्द से गुजर रही थी, तब मेरा पति कराची में एक अभिनेत्री के साथ बिस्तर में था। वह बच्चा होने के बाद दो दिन के उपरांत आया लेकिन उसका मकसद कुछ फोटो खींचना और पब्लिसिटी का था। वह मात्र इसलिए आया था जिससे उसे समाज में सराहना मिले।

