सिंपल लुक में फ्रेंड के साथ कैफ़े के बाहर दिखीं किंग खान की लाड़ली सुहाना, देखें पिक्स

सुहाना खान का नाम बॉलीवुड के चहिते स्टार किड्स में आता है. उनके बारे में पढ़ना और उनके फोटोज देखना दर्शक बहुत पसंद करते हैं. यही एक वजह है कि सुहाना के फोटोज सामने आने के बाद ही तुरंत वायरल होने लगते हैं. सुहाना खान के न्यू ईयर फोटोज सामने आने के बाद अब हाल ही में सुहाना को अपनी दोस्त के साथ बांद्रा के किसी कैफे से बाहर आते हुए देखा गया है.
जिसके बाद से उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हैं. इस दौरान सुहाना ने ग्रे कलर का टीशर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने हाथ में पर्स और मोबाइल केरी किया हुआ है. सुहाना खुले बालों और मिनिमम मेकअप किए हुए नजर आ रही हैं. जिसकी वजह से उनकी खूब चर्चा हो रही है. इसके अलावा सुहाना ने शूज पहने हुए हैं.
बता दें सुहाना खान न्यू ईयर एन्जॉय करने के लिए भारत आई हैं. पूरी फैमिली और फ्रेंड के साथ सुहाना पहले अलीबाग स्थित अपने फ़ार्महाउस पहुंची. जिसके बाद किंग खान ने अपने घर न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया था. जहां सुहाना के दोस्त भी पहुंचे थे.