बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस खा रहे जलता हुआ फायर पान, इस एक्ट्रेस का हुआ यह हाल
फायर पान इन दिनों बहुत मशहूर हो चुका है। यह पान भी जवाहर चटनी, गुलकंद, सुपारी, मेवे आदि डालकर आम पान की तरह ही बनता है लेकिन इस खास बनाती है आग। पान बनाने के बाद इसमें आग लगाई जाती है। दुकान वाला इस जलते हुए पान को खाने वाले के मुंह मेंं फुर्ती से रखता है। मुंह में रखते ही आग बुझ जाती है।
परिणीति चोपड़ा ने खाया पान
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल मेंं दिल्ली में फायर पान खाया। वह फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। वहां उन्होंने कनॉट पैलेस में फायर पान का स्वाद लिया। उनका वह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें वह फायर पान खाते दिख रही हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी लिया स्वाद
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी जबरिया जोड़ी फिल्म के प्रमोशन के समय दिल्ली में फायर पान का स्वाद चखा। फायर पान को खान के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रतिक्रिया में कहा कि आग लगी थी पान में। अब मेरे पेट मेंं लग गई है। वैसे पान अच्छा लगा।
निया शर्मा की हालत खराब
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा ने इंदौर में फायर पान खाने का आनंद उठाया। निया शर्मा फायर पान को खाने के लिए खास तौर पर इंदौर में एक दुकान पर पहुंचीं। दुकानदार ने पान उनके मुंह में रखना चाहा तो उन्हें बड़ी मुश्किल हुई। निया शर्मा ने जैसे तैसे पान खाया मगर उनकी हालत खराब हो गई। फायर पान खारी निया शर्मा का वीडियो वायरल हो गया है।


